PM Kisan Yojana: खुशखबरी! कल जारी होगी 21वीं किस्त, चेक करें आपके बैंक अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये या नहीं

पीएम मोदी कहां से 21वीं किस्त रिलीज करेंगे? Photo:- X/@narendramodi
पीएम मोदी कहां से 21वीं किस्त रिलीज करेंगे? Photo:- X/@narendramodi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist Release Date: क्या आप भी एक किसान हैं और क्या आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं?

अगर ऐसा है तो आप पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ कल ले सकते हैं, क्योंकि सरकार कल ये 21वीं किस्त रिलीज करेगी जिसका इंतजार किसानों को काफी समय से था।

ये भी पढ़ें:- TVS N Torq 125 स्‍कूटर 10 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

कल आएगी 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त रिलीज होनी है जिसका लाभ कल किसानों को मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी कल तमिलनाडु के कोयंबटूर शहर जाएंगे। जहां वे कोडिसिया परिसर में तीन दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

यहीं से पीएम नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त रिलीज करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होगा और इसके बाद किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसै हस्तांतरित किए जाएंगे।

इन किसानों को मिलेगी किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा, जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगर आप भी योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:- PF Passbook: पीएफ अकाउंट में कंपनी कर रही है पैसे जमा या नहीं? एक क्लिक में करें चेक

जबकि, पात्र होने के साथ ही कुछ काम करवाने भी जारी होते हैं। जैसे, ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम। अगर आपने योजना से जुड़े जरूरी काम पूरे करवा रखे हैं, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।