TVS N Torq 125 स्‍कूटर 10 हजार की Down Payment पर ले आओ घर, जाएगी कितनी EMI, यहां पता करें

TVS N Torq 125 Down Payment and EMI: इंडिया में TVS 125 सीसी स्‍कूटर सेगमेंट में स्‍पोर्टी डिजाइन के साथ एन टॉर्क 125 को बेचती है। मेकर के इस स्‍कूटर को भी कस्‍टमर्स काफी पसंद करते हैं। अगर इस स्‍कूटर को खरीदना है और सिर्फ 10 हजार रुपये Down Payment करनी है तो फिर अगले 3 साल तक हर महीने कितनी EMI जाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS N Torq 125 की क्‍या है प्राइज

टीवीएस का एन टॉर्क 125 एक ऐसा स्‍कूटर है जिसे स्‍पोर्टी डिजाइन के साथ इंडियन मार्केट में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। इस स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम प्राइज 80900 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइज पर मेकर इसके स्‍टैंडर्ड वर्जन को ऑफर कर रही है। एक्‍स शोरूम प्राइज के बाद इस पर 6472 रुपये का RTO और 6674 रुपये इंश्‍योरेंस के भी देने होंगे। साथ में इस स्‍कूटर के लिए अन्‍य खर्चो के लिए 2079 रुपये भी देने होंगे। इन सभी को जोड़कर इसकी ऑन रोड प्राइज 96075 रुपये हो जाती है।

10 हजार Down Payment

अब 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 86075 रुपये को फाइनेंस करवाना पड़ेगा। 3 साल के लिए फाइनेंस करवाने पर अगर इस स्‍कूटर पर फाइनेंसर 10 पर्सेंट का इंटरेस्‍ट लेता है तो फिर 3 सालों के लिए हर महीने 2777 रुपये की EMI देनी होगी।

कितना होगा खर्च

96075 रुपये ऑन रोड प्राइज वाले TVS N Torq 125 स्‍कूटर के लिए 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट करने के बाद 86075 रुपये फाइनेंस करवाते हैं और 3 सालों तक 10 पर्सेंट रेट ऑफ इंटरेस्‍ट से 2777 रुपये हर महीने देते हैं तो 3 सालों में 13911 रुपये ज्‍यादा देने पड़ेंगे। जिससे स्‍कूटर की टोटल प्राइज 99986 रुपये हो जाएगी।