Mahindra BE6 की अच्छी डिमांड से उत्साहित महिंद्रा अब इसके कई एडिशन मार्केट में ऑफर करने की तैयारी कर चुकी है। पहले बैटमैन एडिशन के बाद अब इसके एक और स्पेशल एडिशन को भी इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसमें क्या खूबियां हो सकती हैं और इसके अलावा Mahindra XEV 9S में क्या खास होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च होगा Mahindra BE6 का Special Edition
महिंद्रा ने बीई6 के लॉन्च के बाद अब इसके स्पेशल एडिशन को भी इंडिया में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। मेकर ने कुछ टाइम पहले 15 अगस्त को ही इस एसयूवी का बैटमैन एडिशन भी लॉन्च किया था। जिसके बाद अब एक और स्पेशल एडिशन को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर है टीजर
मेकर ने इस एसयूवी के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करने से पहले कई टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन टीजर में कार का डिजाइन को समझ आ रहा है, लेकिन इसमें कौन सी खूबियों को देने की तैयारी है, इसकी डिटेल सामने नहीं आ पाई है। लेकिन माना जा रहा है कि स्पेशल एडिशन में ज्यादातर कॉस्मैटिक चेंज ही होंगे। इसकी बैटरी, मोटर या वेरिएंट में बदलाव की उम्मीद नहीं है।
Mahindra XEV 9S भी होगी लॉन्च
मेकर बीई6 के स्पेशल एडिशन के साथ में एक और इलेक्ट्रिक एसयूवी एक्सईवी 9एस को भी ला रही है। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं है कि इसे अभी लॉन्च किया जाएगा या फिर सिर्फ डेब्यू करवाया जाएगा। लेकिन 9ई के बाद अब 9एस को भी मार्केट में ऑफर किया जाएगा। कई लोगों का मानना है कि नई एसयूवी XEV 9E से ज्यादा प्रीमियम हो सकती है। लेकिन हमारा अंदाजा है कि यह 9S में वहीं सारे फीचर्स को दिया जाएगा जो 9E में मिलते हैं, लेकिन इसमें थर्ड रो सीट को जोड़कर इसे 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी की तरह ऑफर किया जाएगा।

PC-Mahindra
यह होगी खूबी
मेकर ने लॉन्च से पहले इसका एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें इसके इंटीरियर को दिखाया है। जिसके मुताबिक इसमें भी ट्रिपल स्क्रीन ले-आउट के साथ सेकेंड रो में भी सेपरेट स्क्रीन मिलेंगी। इसके अलावा इसमें भी 9E की तरह कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स को दिया जाएगा।
कब होंगी लॉन्च
26 नवंबर को तो महिंद्रा अपनी बीई6 के स्पेशल एडिशन को लॉन्च करेगी। इसके बाद 27 नवंबर को XEV 9S को शोकेस किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply