Tata Punch को लंबे समय से Facelift का इंतजार है। लेकिन मेकर ने अभी तक ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट नहीं की है। इसके पहले ही एसयूवी को टेस्टिंग के टाइम स्पॉट किया गया है। इसके इंटीरियर की क्या डिटेल सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Punch Facelift होगी लॉन्च
टाटा ने अपनी माइक्रो एसयूवी पंच के फेसलिफ्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। लेकिन इसके पहले ही एसयूवी को टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस एसयूवी में कई बड़े कॉस्मैटिक चेंज करके लॉन्च किया जा सकता है।
कहां आई नजर
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा पंच के फेसलिफ्ट को केरल के मुन्नार में टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है। टेस्टिंग के टाइम पर देखी गई यूनिट को वैसे तो अच्छी तरह से कैमोफ्लाज किया गया था। लेकिन फिर भी कुछ एक्सटीरियर और इंटीरियर की डिटेल रिवील हो गई हैं।
होंगे ये चेंज
टाटा पंच फेसलिफ्ट में जो बड़े चेंज नजर आ सकते हैं, उनमें इसके एक्सटीरियर का नया लुक होगा। जिसको Tata Nexon और Tata Harrier की तरह डिजाइन दिया गया होगा। इसमें वर्टिकल स्प्ल्टि हेडलैंप के अलावा बोनट पर ही हेलोजन इंडीकेटर और डीआरएल हो सकते हैं। एसयूवी के फ्रंट से लेकर रियर तक के डिजाइन में कई और छोटे-बड़े चेंज भी हो सकते हैं और रूफ पर आर्टिफिशियल रूफ रेल के अलावा 360 डिग्री कैमरा भी मिल सकता है।
वहीं इंटीरियर की बात की जाए तो ड्यूल टोन इंटीरियर के अलावा इसमें 2स्पोक स्टेयरिंग व्हील, स्टेयरिंग पर कई कंट्रोल्स, बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा।
पेट्रोल और सीएनजी में आएगी
जिस यूनिट को टेस्टिंग के टाइम पर स्पॉट किया है वह एक सीएनजी यूनिट है। जिससे यह तो साफ हो गया है कि मेकर इसके फेसलिफ्ट को सिर्फ पेट्रोल में ही ऑफर नहीं करेगी बल्कि इसके सीएनजी वर्जन को भी फेसलिफ्ट दिया जाएगा। इस एसयूवी में 1.2 लीटर पेट्रोल और सीएनजी इंजन होगा, इसके साथ ही मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स को दिया जाएगा।
कब तक होगी लॉन्च
वैसे तो टाटा ने अभी पंच फेसलिफ्ट को लेकर कोई भी डिटेल शेयर नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे January 2026 में लॉन्च कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply