HomeAutomobilesMaruti Celerio और Ciaz का हुआ खतरनाक Crash Test, GNCAP के नतीजों...

Maruti Celerio और Ciaz का हुआ खतरनाक Crash Test, GNCAP के नतीजों ने सबको चौंकाया

Maruti Celerio और Maruti Ciaz का Crash Test Global NCAP ने किया है। इन दोनों कारों को टेस्‍ट में क्‍या रेटिंग दी गई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Celerio और Maruti Ciaz का कुछ टाइम पहले Global NCAP ने Crash Test किया है। इस टेस्‍ट के बाद इन दोनों कारों के लिए स्‍कोर को अब रिवील कर दिया है। दोनों ही कारों को सेफ्टी के लिए क्‍या स्‍कोर मिला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Celerio का हुआ Crash Test

मारुति हैचबैक सेगमेंट में सेलेरियो को ऑफर करती है। इस कार को खरीदना है तो पहले जान लें कि Global NCAP ने इसे सिर्फ 3 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग दी है। यह रेटिंग इस कार के 6 एयरबैग वेरिएंट्स को मिली है। लेकिन इस कार को ही 2 एयरबैग के साथ खरीदा जाता है यह रेटिंग और भी खराब हो जाती है और इसे Global NCAP ने सिर्फ 1 स्‍टार रेटिंग ही दी है।

किस टेस्‍ट में कितनी रेटिंग

ग्‍लोबल एनसीएपी ने एडल्‍ट के लिए इस कार के कई टेस्‍ट किए। जिसमें फ्रंटल और साइड टेस्‍ट में तो 6 और 2 एयरबैग वाली सेलेरियो को 8.050 और 9.993 पाइंट मिले। साइट पोल इम्‍पैक्‍ट टेस्‍ट में सिर्फ 6 एयरबैग को ही ओके मिला जबकि 2 एयरबैग वाले वेरिएंट के लिए यह टेस्‍ट किया ही नहीं गया।

चाइल्‍ड के लिए किए COP टेस्‍ट में 6 और 2 एयरबैग वेरिएंट को डायनैमिक स्‍कोर में 24 में से 6 पाइंट मिले। लेकिन सीआरएस इंस्‍टालेशन टेस्‍ट में 6 एयरबैग को 12 में से 10.57 और 2 एयरबैग को 12 में सिर्फ 3.52 स्‍कोर ही मिला है। व्‍हीकल असेसमेंट में 6 एयरबैग को 13 में से 2 और 2 एयरबैग को 13 में से 0 स्‍कोर दिया है।

Maruti Ciaz को भी मिली खराब रेटिंग

मारुति कुछ महीनों पहले तक इंडियन मार्केट में मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में मारुति सियाज को भी बेचती थी। लेकिन कम डिमांड की वजह से इसे भी बंद कर दिया गया था। अब Global NCAP ने इस कार का भी Crash Test किया, जिसके बाद इसकी रेटिंग ने भी काफी चौंका दिया। क्रैश टेस्‍ट के बाद इस कार को सिर्फ 1 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग दी गई।

किस टेस्‍ट में कितनी रेटिंग

लोबल एनसीएपी ने एडल्‍ट के लिए इस कार के कई टेस्‍ट किए। जिसमें फ्रंटल और साइड टेस्‍ट में 7.362 और 12.494 पाइंट मिले। इस कार का साइट पोल इम्‍पैक्‍ट टेस्‍ट किया ही नहीं गया, क्‍योंकि इसमें भी साइड एयरबैग नहीं मिलते।

चाइल्‍ड के लिए किए COP टेस्‍ट में डायनैमिक स्‍कोर में 24 में से 24 पाइंट मिले। लेकिन सीआरएस इंस्‍टालेशन टेस्‍ट में 12 में से 4.57 और व्‍हीकल असेसमेंट में 6 एयरबैग को 13 में से 0 स्‍कोर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular