Type C Charger Alert: क्या टाइप C चार्जर की वजह से जल्दी खराब हो रहा है आपका मोबाइल फोन? यहां जानें सबकुछ

मोबाइल का चार्जर क्यों खराब हो जाता है? Pic Credit:- Freepik
मोबाइल का चार्जर क्यों खराब हो जाता है? Pic Credit:- Freepik

Type C Charger Tips In Hindi: अगर यूं कहा जाए कि मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? जिसको देखो उसके हाथ में मोबाइल फोन नजर आ जाएगा। फिर चाहे रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति है या फिर लाखों सैलरी लेने वाला कोई कर्मचारी। हर किसी के पास मोबाइल है।

ये भी पढ़ें:- ABY: क्या आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए देने होते हैं पैसे या नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें

साल दर साल मोबाइल फोन बदलते चले गए और साथ ही बदला है इनका चार्जर। बी टाइप से लेकर अब हम सी टाइप के चार्जर में आ गए हैं। जहां पर लगभग अब सभी मोबाइल सी टाइप चार्जर से चार्ज होते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ये सी टाइप चार्जर आपके स्मार्टफोन को जल्दी खराब कर रहे हैं?

क्या टाइप सी टार्जर से खराब हो रहे हैं मोबाइल?

मोबाइल कंपनियां लोगों को स्मार्टफोन के साथ जो चार्जर दे रही है वो अब ज्यादातर सी टाइप ही है। यहां तक कि अब आईफोन में भी टाइप सी चार्जर ही आता है। पर ये कंपनियां जो सी टाइप चार्जर दे रही हैं वो काफी अधिक वाट का चार्जर दे रही हैं।

वहीं, लोगों को ये तक नहीं पता होता है कि उनको अपने सी टाइप वाले चार्जर को साफ भी करना होता है, क्योंकि इसमें गंदगी चली जाती है। अगर चार्जर को साफ न किया जाएगा तो गंदगी सी टाइप पोर्ट में तक चली जाती है।

ये भी पढ़ें:- Fix Vs Removable Battery: दोनों में से कौन सी टेक्‍नोलॉजी आपके लिए रहेगी सबसे बेस्‍ट

इसका सीधा असर आपके स्मार्टफोन की लाइफ पर पड़ता है, जो समय के साथ घट जाती है। इसलिए अगर आपके पास भी सा टाइप चार्जर है तो इसे साफ जरूर करें, ताकि इससे आपके मोबाइल के चार्जर पोर्ट में गंदगी न जाए।