Renault Duster फिर मचाएगी धमाल—डेब्यू डेट फाइनल, क्या बदल जाएगी पूरी पहचान?

Renault Duster New
Renault Duster New PC- Renault

Renault Duster को पहले से अपडेट कर फिर से इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर ने लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी के डेब्‍यू की डेट कंफर्म कर दी है। इसके लिए रिलीज किए गए नए वीडियो टीजर में किस तरह की डिटेल को दिया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही New Renault Duster

रेनो की नई डस्‍टर जल्‍द ही इंडिया में डेब्‍यू करने वाली है। मेकर ने इसकी डिटेल फिर से सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दी है। 1.33 सेकेंड के नए वीडियो के साथ ही मेकर ने इस एसयूवी के फिर से इंडिया में आने की डेट को भी कंफर्म किया है।

वीडियो के साथ लिखी यह बात

रेनो के ऑफिशियल हैंडल पर न सिर्फ वीडियो को अपलोड किया गया है। बल्कि इसके साथ ही टेक्‍स्‍ट के साथ डेब्‍यू की डेट भी दी है। जिसमें लिखा हुआ है कि भारत के लिए एडवेंचर एक कार से शुरू हुआ था। अब, यह फिर से शुरू हो रहा है, नई #Renault #Duster के साथ। यह आइकॉन वापस आ गया है। #जल्द आ रहा है। 26/01/26।

कितनी होगी अपडेट

मेकर ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, उसमें ज्‍यादातर हिस्‍सा तो पुरानी जेनरेशन डस्‍टर का ही है। लेकिन नई जेनरेशन डस्‍टर को लाल रंग के कपड़े में कवर्ड किया गया है। जिसमें सिर्फ इसकी एलईडी लाइट्स कम इंडीकेटर को दिखाया गया है। रियर में भी इसकी कनेक्‍‍टिड एलईडी टेल लाइट्स, रियर वाइपर और लोगो को दिखाया गया है।

मिलेगा यूरोपयिन डिजाइन

इंडिया में ऑफर की जाने वाली नई डस्टर का डिजाइन भी यूरोपियन डस्‍टर से मिलता हुआ होगा। लेकिन इसमें इंडिया की जरुरत के मुताबिक बदलाव होंगे। एक्‍सटीरियर में स्‍लीक लाइट्स के साथ बॉक्‍सी डिजाइन और इंटीरियर में पूरी तरह से नया लुक देखने को मिलेगा।

ये फीचर्स भी होंगे

मेकर इंडियंस की पसंद का ख्‍याल रखते हुए New Renault Duster में बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, मल्‍टी पपर्ज स्‍टेयरिंग व्‍हील, सिंगल और पैनोरमिक सनरूफ, एंबिएंट लाइट्स, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, 4X4 जैसे ऑप्‍शंस भी देगी।