HomeAutomobilesBajaj Pulsar के 25 साल पूरे—कंपनी का बड़ा Celebration Offer, नए साल...

Bajaj Pulsar के 25 साल पूरे—कंपनी का बड़ा Celebration Offer, नए साल में हजारों रुपये की होगी सीधी बचत

Bajaj Pulsar इंडियन मार्केट में कई सेगमेंट में ऑफर की जाती है। इस बाइक ने 2026 के शुरू में ही नया रिकॉर्ड बनाते हुए 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर मेकर Celebration Offer में कितने रुपये की सेविंग का मौका दे रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Bajaj Pulsar इंडिया में कई सालों से यूथ के बीच काफी पॉपुलर बाइक के तौर पर अलग पहचान रखती है। मेकर ने बताया है कि इस बाइक ने हाल में ही 25 साल पूरे कर लिए हैं। जिसे सेलिब्रेट करने के लिए Celebration Offer को जारी किया गया है। इस ऑफर में बाइक खरीदने पर कितनी सेविंग की जा सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Pulsar ने पूरे किए 25 साल

बजाज इंडियन मार्केट में अलग अलग सेगमेंट में Bajaj Pulsar नाम से कई बाइक्‍स को ऑफर करती है। इंडिया में इस बाइक ने अपने 25 साल का सफर पूरा कर लिया है। जिसके बाद मेकर इसे अलग अंदाज में सेलिब्रेट कर रही है।

Celebration Offer में क्‍या मिलेगा

मेकर ने बताया है कि 25 साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर के साथ बाइक खरीदने पर 7 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। जिसमें सेविंग्‍स के अलावा नो प्रोसेसिंग फी और 5 फ्री सर्विस भी दी जा रही हैं।

Bajaj Pulsar ने हासिल किया बड़ा मुकाम

बजाज ऑटो लिमिटेड के मोटरसाइकिल बिजनेस हेड सारंग कनाडे ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में, पल्सर ने भारत की परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलिंग संस्कृति को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में, पल्सर के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाने वाला ऑफर रोमांचक परफॉर्मेंस प्रदान करने के साथ-साथ अपने ग्राहकों के लिए वास्तविक और ठोस मूल्य जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मिलते हैं कई ऑप्‍शंस

बजाज ने पल्‍सर को सिर्फ एक ही बाइक तक सीमित नहीं रखा है बल्कि इस ब्रॉन्‍ड के तहत कई बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। जिसमें Pulsar Classic 125, 150 और 220 के अलावा RS 200, NS 125, NS 160, NS 200, NS 400z, N125, N160 और N250 शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular