PVC Card: घर बैठे खुद बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वो भी सिर्फ 50 रुपये में; जानें तरीका

आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलवाएं? Photo Credit:- X/@UIDAI
आधार कार्ड में एड्रेस कैसे बदलवाएं? Photo Credit:- X/@UIDAI

PVC Aadhaar Card Rules: क्या आपके पास आधार है? इसका जवाब हां में ही होगा क्योंकि आज के समय में ये बेहद जरूरी दस्तावेज है। बच्चे से लेकर बड़े लोगों का आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा बनाया जाता है। भारत सरकार की ये वो इकाई है जो आधार कार्ड बनाने से लेकर इससे जुड़ी हर एक चीज देखती है।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: OMG! इन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड, चेक करें कहीं आप तो नहीं इसमें

आधार कार्डधारकों को कई तरह के अनुभव देने के लिए यूआईडीएआई कई घोषणाएं भी करती रहती है। जैसे, अगर आपका पुराना आधार कहीं गुम हो गया है या किसी अन्य कारण से आप पीवीसी आधार कार्ड चाहते हैं तो इसे आप अपने घर बैठे न सिर्फ ऑर्डर कर सकते हैं बल्कि, उसे घर पर ही प्राप्त भी कर सकते हैं। पीवीसी आधार कार्ड को घर पर मंगवाने के तरीका के बारे में जानते हैं।

सिर्फ 50 रुपये में घर पर मंगवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड:-

स्टेप 1

जो भी लोग चाहते हैं कि उनके पास भी पीवीसी आधार कार्ड हो वे सिर्फ 50 रुपये के खर्च पर पीवीसी आधार बनवा सकते हैं
इसका पूरा प्रोसेस ऑनलाइन है जिसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
आप चाहें तो ‘mAadhaar’ एप पर भी जा सकते हैं

स्टेप 2

अब वेबसाइट पर जाकर आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है जैसे, अंग्रेजी, हिंदी या कुछ और
इसके बाद आपको यहां पर कई सेक्शन दिखेंगे जिसमें से आपको ‘माय आधार’ वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
जहां पर आपको ‘ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है

स्टेप 3

अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर यहां पर भरना होता है जो 12 अंकों का होता है
फिर आपको कैप्चा कोड दर्ज करना है
इसके बाद आपको ‘सेंड ओटीपी’ वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होता है
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा

ये भी पढ़ें:- ये जानना जरूरी: आपके घर में भी घुस आते हैं चूहे, तो बिना मारे ऐसे भगाएं बाहर; नहीं आएंगे कभी लौटकर

स्टेप 4

जान लें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर वो है जो आपके आधार से लिंक है
इस पर पर जो ओटीपी आया है जिसे यहां भरें
अब बारी पेमेंट करने की होती है तो आपको यहां पर 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी होती है
आप यूपीआई आदि से पेमेंट कर सकते हैं जिसके बाद आवेदन पूरा हो जाता है
फिर कुछ दिनों के भीतर आपके पते पर आपका पीवीसी वाला आधार कार्ड डाक द्वारा पहुंच जाता है।