HomeAutomobilesTata Harrier और Tata Safari हुईं Petrol Engine के साथ Launch, हर...

Tata Harrier और Tata Safari हुईं Petrol Engine के साथ Launch, हर वेरिएंट की Price यहां पढ़ें

Tata Harrier और Tata Safari को Petrol Engine के साथ Launch कर दिया है। किस वेरिएंट की क्‍या प्राइज है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Harrier और Tata Safari को Petrol Engine के साथ टाटा ने Launch कर दिया है। अब दोनों एसयूवी को किस प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। इसके Base Variant Price से लेकर Top Variant Price को जानना चाहते हैं तो इस रिपोर्ट में पढ़ें।

लॉन्‍च हुई Petrol Tata Harrier

टाटा मोटर्स ने इंडियन मार्केट में पेट्रोल टाटा हैरियर को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को 12.89 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसके पेट्रोल में टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 24.69 लाख रुपये रखी है। इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक के साथ Dark Edition में भी लॉन्‍च किया गया है।

लॉन्‍च हुई Petrol Tata Safari

टाटा हैरियर के साथ ही मेकर ने सफारी को भी पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी की स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 13.29 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 25.20 लाख रुपये है।

मिले शानदार फीचर्स

दोनों ही एसयूवी को 36.9 सेमी सिनेमैटिक इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, इमर्सिव डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, बिल्ट-इन डुअल डैश कैम और डीवीआर के साथ विजन-एक्स ई-आईआरवीएम, ऑटो रिवर्स डिप के साथ विजनसिंक मेमोरी ओआरवीएम और क्लियरव्यू डुअल कैमरा वॉशर, डॉल्‍बी एटमॉस के साथ 10 स्‍पीकर जेबीएल म्‍यूजिक सिस्‍टम, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, बॉस मोड, वेंटिलेटिड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ और दोनों नए नए इंटीरियर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया है।

मिला है दमदार इंजन

दोनों ही एसयूवी में टाटा ने 1.5 लीटर हाइपेरियन इंजन दिया है, जो इनको 170 पीएस पावर के साथ 280 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस भी दिए हैं।

मिलेगी इनसे चुनौती

मेकर ने इन दोनों एसयूवी को 5,6 और 7 सीटर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च किया है। हैरियर को सिर्फ 5 और सफारी में 6 और 7 सीटर के ऑप्‍शंस हैं। साथ ही इन दोनों को सेफ्टी के लिए पहले ही 5 Star Rating BNCAP से मिल चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular