Upcoming Cars in January 2026: नए साल की शुरुआत में ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में बडे़ बड़े धमाके हो रहे हैं। कई नई कारें पहले हफ्ते में ही लॉन्च हो गई हैं। लेकिन अभी और भी कई बाकी हैं। किस मेकर की कौन सी कार अभी लॉन्च होना बाकी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हो गई ये Cars
जनवरी 2026 के शुरू होते ही पहले हफ्ते में कई कारें लॉन्च हो चुकी हैं। सबसे पहले Kia Seltos Facelift को 2 जनवरी 2026 को लॉन्च किया गया है। इसके बाद Mahindra XUV 7XO को पांच जनवरी को लॉन्च किया गया। 6 जनवरी को इंडिया में महिंद्रा ने एक और धमाका करते हुए Mahindra XUV 3XO EV को लॉन्च कर दिया। 7 जनवरी को टाटा ने भी Tata Harrier और Tata Safari के पेट्रोल वर्जन लॉन्च कर दिए हैं।
बाकी हैं ये लॉन्च
जनवरी 2026 के पहले तूफानी हफ्ते के बाद अभी पूरे महीने में कई और ब्रॉन्ड्स की और कारें भी लॉन्च होना बाकी हैं। इन कारों में 13 जनवरी को Tata Punch Facelift, 20 जनवरी को Toyoyta Hyryder EV, Skoda Slavia Facelift, Skoda Kushaq Facelift, 21 जनवरी को Nissan Gravite और 26 जनवरी को Renault Duster का लॉन्च होना अभी बाकी है।
फरवरी में भी होंगे कई लॉन्च
जानकारी मिली है कि जनवरी के बाद फरवरी 2026 में भी ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई कारों को लॉन्च किया जाएगा। इनमें 4 फरवरी को Nissan Tekton लॉन्च होगी। इसके कुछ टाइम बाद 12 और 13 फरवरी को MG भी कुछ बड़ा करने की तैयारी कर चुकी है। इसके अलावा Volkswagen ने भी Tyroq के लॉन्च से पहले इसका टीजर रिवील कर दिया है।
Maruti भी कतार में शामिल
मारुति सुजुकी ने भी अपनी Electric SUV Maruti Suzuki eVitara के प्राइज अनाउंस करने हैं। जिस तरह से टोयोटा ने 7 जनवरी को यह बता दिया है कि वह 20 जनवरी को नई एसयूवी को लॉन्च करेगी। उसके बाद यह पक्का हो गया है कि टोयोटा से पहले मारुति भी अपनी ई विटारा की प्राइज को अनाउंस कर देगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply