HomeTechnologyOppo New Mobile Launch: ओप्पो ने लॉन्च किया 6500mAH बैटरी वाला स्मार्टफोन,...

Oppo New Mobile Launch: ओप्पो ने लॉन्च किया 6500mAH बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

Oppo New Mobile A6c Launch: ओप्पो ने अपना नया बजट वाला फोन लॉन्च कर दिया है जिसकी बैटरी 6500mAH की है। आप यहां इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जान सकते हैं।

Oppo A6c Mobile Phone Launch: मार्केट में कई मोबाइल कंपनियां हैं जो समय-समय पर अलग-अलग तरह के स्मार्टफोन लॉन्च करती रहती है। कई नए फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ ये मोबाइल फोन मार्केट में लॉन्च होते रहते हैं।

ये भी पढ़ें:- Xiaomi का ये है फ्लैगशिप 5G वाला जबरदस्त फोन, जानें कब होगा लॉन्च; बैटरी इतने mAH की बोलेंगे वाह क्या मोबाइल है

इसी तरह ओप्पो ने मार्केट में अपना एक और नया मोबाइल फोन लॉन्च कर दिया है। दरअसल, इस लॉन्च हुए मोबाइल फोन का नाम Oppo A6c है। इसमें आपको कई तरह के नए फीचर्स मिलेंगे। आप इसकी कीमत भी यहां जान सकते हैं।

Oppo A6c मोबाइल क्या है?

ये मोबाइल आपको बड़ी डिसप्ले के साथ मिलेगा
इसमें आपको लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस भी मिलती है

Oppo A6c के फीचर्स क्या हैं?

इस डिवाइस में 6.75-इंच HD+ फ्लैट LCD डिस्प्ले मिल रहा है
इस मोबाइल फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा
इसमें 240Hz तक का टच सैंपलिंग रेट मिल रहा है
नेचुरल मोड में फुल sRGB कवरेज मिल रहा है

कैमरा कैसा है?

f/2.2 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
10x तक डिजिटल जूम सपोर्ट
सामने की तरफ फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है

बैटरी कैसी है?

Oppo A6c मोबाइल फोन में आपको फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता
इसकी बैटरी आपको 6500mAh की मिलती है

ये भी पढ़ें:- Whatsapp Chat: जानें कैसे लॉक करें अपनी व्हाट्सएप चैट, नहीं पढ़ पाएगा कोई भी!

कीमत कितनी है?

इस डिवाइस (6GB रैम और 128GB स्टोरेज) की चीन में CNY 799 यानी लगभग 11 हजार रुपये है
Oppo A6c को आप Oppo के ऑनलाइन स्टोर से खरीद पाएंगे
इसमें आपको ऑर्किड पर्पल और ऑलिव ग्रीन कलर ऑप्शन मिलेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular