Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना वो योजना है जिसके अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
ये भी पढ़ें:- Mobile Buying Tips: कहीं आप न खरीद लें महंगा मोबाइल, खरीदने से पहले जरूर कर लें ये काम
अपने नजदीकी सीएससी केंद्र से इस आयुष्मान कार्ड को बनवाया जा सकता है और फिर इस कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए या फिर ये कार्ड चोरी हो जाए तो क्या तब भी आपका मुफ्त इलाज हो सकता है या नहीं?
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो इसका फायदा ये होता है कि आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। इस कार्ड की मदद से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है।
क्या होगा गुम या चोरी होने पर?
अगर आपका आयुष्मान कार्ड कभी चोरी या गुम हो जाता है तो आपको घबराना नहीं है और न ही परेशान होना है क्योंकि इस कार्ड के बिना भी आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। ये हम नहीं बल्कि, आयुष्मान कार्ड के लिए बना नियम कह रहा है।
आयुष्मान कार्ड चोरी या गुम होने पर आपको मुफ्त इलाज लेना है तो उस अस्पताल में जाएं जो इस योजना में पंजीकृत हैं
यहां पर जाकर आपको आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और आयुष्मान मित्र से मिलें
यहां पर आपसे आयुष्मान कार्ड मांगा जाएगा तो आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (वो नंबर जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है) बताना है
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: नहीं किया आवेदन तो ऐसे करें, 20वीं किस्त में किसानों को मिलेंगे 2 हजार रुपये
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर से आपकी वेरिफिकेशन हो जाती है और वेरिफाई होने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दे दिया जाता है।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply