HomeNews For YouAadhaar App Launch Date: इस दिन लॉन्च हो रहा है आधार का...

Aadhaar App Launch Date: इस दिन लॉन्च हो रहा है आधार का नया एप, जानें कौन से काम घर बैठे हो जाएंगे अब से

Aadhaar Card New App Features: आधार कार्ड का नया एप लॉन्च होने जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये एप कब लॉन्च होगा और इससे आप घर बैठे क्या-क्या काम कर पाएंगे?

Aadhaar Card New App Launch Date And Features: आपके पास आधार कार्ड तो जरूर होगा? क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आप ऐसा कह सकते हैं कि आधार कार्ड आज की जरूरत है।

ऐसे में आधार से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है जिसकी जानकारी खुद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा दी गई है। इसमें नया एप पूरी तरह से तैयार होने जैसी बातें सामने आ रही हैं।

ये भी पढ़ें:- Today Bank Closed Or Not: क्या हड़ताल की वजह से आज बैंक बंद हैं या खुले हैं? यहां करें चेक और दूर करें कंफ्यूजन

कब आ रहा है आधार का नया एप?

आधार कार्ड से जुड़ा नया एप वैसे तो पहले से मौजूद है जो पिछले दिनों आया था, लेकिन अब ये पूरी तरह से 28 जनवरी 2026 को यानी कल लॉन्च होगा। कल से इसमें कई अनलॉक फीचर्स खुल जाएंगे

नए एप में क्या सुविधाएं होंगी?

आधार कार्ड के एप में कई सुविधाएं होंगी। इसमें सबसे बड़ी सुविधा तो ये होगी कि अब आपको किसी को आधार की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आप डिजिटली तरीके से आधार दे पाएंगे। इसके अलावा घर बैठे आप अपना आधार से लिंक मोबाइल नंबर और एड्रेस भी बदल पाएंगे।

इस तरह मोबाइल में करें इंस्टॉल

स्टेप 1

आपको सबसे पहले नए आधार एप को प्ले स्टोर से डॉउनलोड कर लेना है
इसके बाद इस एप को मोबाइल में इंस्टॉल करें

स्टेप 2

अब आपको इसमें लॉगिन कर लेना है
इसमें आपको मोबाइल नंबर और आधार नंबर से लॉगिन करना है

ये भी पढ़ें:- Power Bank Alert: पावर बैंक में दिखें ये 4 संकेत तो छोड़ दें इस्तेमाल करना, हो सकता है ब्लास्ट

स्टेप 3

फिर आपको यहां पर अपनी मांगी गई जानकरियां भरनी है
इसके बाद आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular