HomeAutomobilesSkoda Kylaq के दाम में ₹33,000 की भारी बढ़ोतरी; देखें सभी वेरिएंट्स...

Skoda Kylaq के दाम में ₹33,000 की भारी बढ़ोतरी; देखें सभी वेरिएंट्स की नई प्राइस लिस्ट और अपनी जेब का हाल!

Skoda Kylaq मेकर की इंडिया में सबसे सस्‍ती कार है। अब इसे भी महंगा कर दिया है। इसके प्राइज में कितनी बढ़ोतरी हुई है। अब किस वेरिएंट का क्‍या प्राइज है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Kylaq को लॉन्‍च के बाद से ही इंडिया में काफी अच्‍छा रिस्‍पांस मिला है। जिससे मेकर भी काफी खुश है। लेकिन अब मेकर ने इस कार को खरीदना महंगा कर दिया है। इसकी प्राइज को कितना बढ़ाया है। किस वेरिएंट को किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई Skoda Kylaq

स्‍कोडा ने इंडिया में अपनी सबसे सस्‍ती कार काइलैक की प्राइज को बढ़ा दिया है। मेकर ने नए साल में ही इस एसयूवी की प्राइज में दूसरी बार बढ़ोतरी की है। जिसे तत्‍काल लागू भी कर दिया है।

33 हजार रुपये महंगी हुई

मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को 33 हजार रुपये तक बढ़ाया है। लेकिन इसके बेस वेरिएंट की प्राइज में कोई चेंज नहीं किया है। इस एसयूवी के सिर्फ Signature MT, Signature AT, Signature+ MT और Signature+ AT की प्राइज में सबसे ज्‍यादा 33 हजार रुपये बढ़ाए हैं। Prestige MT और Prestige AT की प्राइज को भी 24 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

नए वेरिएंट की प्राइज नहीं बढ़ी

मेकर ने 20 जनवरी को ही इस एसयूवी के Classic+ और Prestige+ वेरिएंट्स को लॉन्‍च किया है। जिसके बाद अब इन वेरिएंट्स की प्राइज में भी कोई चेंज नहीं किया है।

सब 4 मीटर में आती है काइलैक

काइलैक को स्‍कोडा सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाती है। इस सेगमेंट में इसे Maruti Brezza, Kia Syros, Kia Sonet, Hyundai Venue, Tata Nexon, Renault Kiger, Nissan Magnite से चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular