HomeAutomobilesइंडिया लौट रही है Ford, पर सड़कों पर नहीं दिखेंगी नई कारें?...

इंडिया लौट रही है Ford, पर सड़कों पर नहीं दिखेंगी नई कारें? आखिर क्या खिचड़ी पका रही है अमेरिकी कंपनी

Ford जैसी बड़ी अमेरिकन कार मेकर एक बार फिर से इंडियन मार्केट में वापसी की तैयारी कर रही है। लेकिन मेकर इंडिया में अपनी कारों को अभी नहीं बेचेगी। ऐसा क्‍यों होगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ford दुनियाभर में अपने ट्रक्‍स और कारों को बेचती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि मेकर इंडिया में वापस तो आ रही है, लेकिन वह यहां पर अपनी कारों को अभी बेचेगी नहीं। तो किस तरह से कंपनी इंडिया में वापसी कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ford करेगी वापसी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोर्ड इंडिया में फिर से वापसी की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि कंपनी भले ही अभी इंडिया आ जाए लेकिन वह यहां पर अपनी कारों को नहीं बेचेगी।

कैसे होगी वापसी?

जब इंडिया में कारों को फोर्ड की ओर से बेचा ही नहीं जाएगा तो फिर किस तरह कंपनी वापसी करेगी। इसका जवाब यह है कि वह यहां पर कारों को बेचेगी नहीं लेकिन यहां पर अपनी कारों को बनाएगी। माना जा रहा है कि वह तमिलनाडु में अपने प्‍लांट में कारों के इंजन को बनाएगी जिनको यहां से दूसरे देशों में भेजा जाएगा।

कब शुरू होगा काम

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेकर इंडिया के तमिलनाडु में अपने प्‍लांट में प्रोडक्‍शन के काम को जून 2026 से शुरू कर सकती है। लेकिन अभी मेकर ने इसकी ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं दी है।

किन कारों के लिए बनाएगी इंजन

माना जा रहा है कि मेकर दुनिया के कई देशों में Ford Endavour को Ford Everest के नाम से बेचती है। इसी एसयूवी के साथ ही कुछ और कारों को यहां पर बनाया भी जा सकता है, जिनके साथ इंजन को भी यहां से एक्‍सपोर्ट किया जाएगा।

2021 में चली गई थी फोर्ड

फोर्ड इंडिया में पहले कई कारों को ऑफर करती थी, जिनमें Ford Fiesta, Ford Eco Sport, Ford Endavour शामिल थीं। लेकिन यहां पर लगातार घटती सेल्‍स की वजह से मेकर को 2021 में अपना काम बंद करना पड़ा था। लेकिन तब भी मेकर ने चेन्‍नई की अपनी फैक्‍ट्री को बेचा नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular