HomeAutomobilesUpcming SUV and MPV: सड़कों पर राज करने आ रही हैं Maruti...

Upcming SUV and MPV: सड़कों पर राज करने आ रही हैं Maruti की 3 नई ‘बाहुबली’ गाड़ियां

Upcoming SUV and MPV: मारुति इंडिया में सबसे ज्‍यादा कारों को बेचती है। मेकर अब तीन नई कारों को लॉन्‍च करेगी, जिसमें 2 SUV और 1 MPV शामिल हैं। ये कब लॉन्‍च होंगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Upcoming SUV and MPV: इंडिया की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki अगले कुछ महीनों में 1 या 2 नहीं बल्कि 3 नई कारों को लॉन्‍च करेगी। इनमें से 2 को SUV और 1 को MPV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। मेकर इन तीनों को कब लॉन्‍च करने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होंगी 3 नई कारें

मारुति सुजुकी इंडियन मार्केट में सबसे बड़े पोर्टफोलियो के साथ कारों को ऑफर करती है। मेकर अगले कुछ महीनों में ही इंडियन मार्केट में धमाका करते हुए 3 नई कारों को लॉन्‍च करेगी।

Maruti Fronx को मिलेगा Hybrid सिस्‍टम

मारुति अपनी सब 4 मीटर एसयूवी फ्रॉन्क्‍स को हाइब्रिड सिस्‍टम के साथ भी लॉन्‍च कर सकती है। इसके अलावा इस कार को Flex Fuel के साथ भी लॉन्‍च किया जाएगा। इस क्रॉसओवर एसयूवी में ADAS जैसे सेफ्टी फीचर को भी दिया जा सकता है। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि मेकर ने नहीं की है।

Maruti Brezza को मिलेगा Facelift

सब 4 मीटर में ही मारुति 2016 से ब्रेजा को ऑफर कर रही है। जल्‍द ही इस एसयूवी को फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया जाना है। जिसमें सबसे ज्‍यादा चेंज इंटीरियर में देखने को मिल सकते हैं। एक्‍सटीरियर में भी कुछ मामूली बदलावों को किया जा सकता है। साथ में नया अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, ADAS और CNG के साथ अंडरबॉडी सिस्‍टम मिल सकता है।

Maruti Suzuki YMC भी होगी लॉन्‍च

तीसरी कार के तौर पर मारुति की योजना एमपीवी को लॉन्‍च करने की है। फिलहाल इसे वाईएमसी कोडनेम के साथ डेवलप और टेस्‍ट किया जा रहा है। इसे ई-विटारा के प्‍लेटफॉर्म पर डेवलप किया जा रहा है और इसे इलेक्‍ट्रिक एमपीवी की तरह ऑफर किया जा सकता है।

इसी साल होंगी लॉन्‍च

मेकर ने बताया तो नहीं है लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। इन तीनों को ही इसी साल इंडियन मार्केट में लाया जा सकता है। जिसकी शुरुआत ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular