HomeAutomobilesमहंगा हो रहा है FASTag Annual Pass, NHAI ने बढ़ाई कीमतें; जानें...

महंगा हो रहा है FASTag Annual Pass, NHAI ने बढ़ाई कीमतें; जानें अब कितने रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे!

FASTag Annual Pass को अब महंगा किया जा रहा है। इसके लिए कब से और कितनी बढ़ी हुई कीमत देनी होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

FASTag Annual Pass को जल्‍द ही महंगा किया जा रहा है। NHAI ने कब से इसे महंगा करने की तैयारी की है। इसके लिए कितनी बढ़ी हुई कीमत देनी होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

NHAI ने की तैयारी

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने तैयारी कर ली है और बता दिया है कि अब FASTag Annual Pass को महंगा कर दिया जाएगा। इस पास को 1 April, 2026 से खरीदना महंगा हो रहा है।

इतनी बढ़ेगी कीमत

FASTag Annual Pass के लिए कीमत को एक अप्रैल 2026 से बढ़ाया तो जा रहा है, लेकिन यह बढ़ोतरी मामूली है। अभी तक इस पास के लिए 3 हजार रुपये देने होते हैं, लेकिन एक अप्रैल 2026 से इसके लिए 3075 रुपये देने होंगे। यानि कि इसकी कीमत में 75 रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी।

50 लाख यूजर कर रहे हैं उपयोग

इंडिया में 56 लाख यूजर्स अपने फास्‍टैग के साथ एनुअल पास का यूज कर रहे हैं। प्राइवेट कारों में इस सुविधा के जरिए टोल टैक्‍स का लेनदेन 28 पर्सेंट तक हो गया है। जिससे यह साफ पता चलता है कि काफी तेजी से यूजर्स इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं।

कितने हैं FASTag

2016 में सरकार ने फास्‍टैग को शुरू किया था। तब से अब तक करीब 11.86 करोड़ फास्‍टैग जारी हो चुके हैं जिनमें से 5.9 करोड़ अभी भी एक्टिव हैं। जिनका यूज पूरे भारत में अलग अलग हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर टोल देने के लिए किया जा रहा है।

क्‍या है फायदा

जो भी व्‍यक्ति अपने फास्‍टैग पर एनुअल पास को एक्टिव करता है, वह एक साल या 200 टोल देने तक इसका फायदा उठाता है। अभी तक 3 हजार रुपये के हिसाब से हर टोल पर औसतन 15 रुपये देने पड़ते हैं। लेकिन एक अप्रैल 2026 से बढ़ोतरी के बाद हर टोल पर 15.37 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।

कौन कर सकता है यूज

इंडिया में जब एनुअल पास को शुरू किया गया था, तभी यह साफ कर दिया गया था कि इस सुविधा का यूज सिर्फ प्राइवेट नंबर वाली कारों के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा किसी भी कमर्शियल कार या अन्‍य सेगमेंट के वाहनों में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता। अगर ऐसा करते हुए कोई पाया जाता है तो फास्‍टैग और एनुअल पास को तुरंत अवैध करार किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular