HomeAutomobilesBMW M 1000 R हुई Launch: 280 KMPH की रफ़्तार, पावर, फीचर्स...

BMW M 1000 R हुई Launch: 280 KMPH की रफ़्तार, पावर, फीचर्स और कीमत देखकर रह जाएंगे दंग!

BMW M 1000 R को इंडिया में Launch किया गया है। यह सुपर बाइक किस तरह की खूबियों के साथ किस Price पर आई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW M 1000 R को इंडिया में 16 March 2026 को Launch किया गया है। इस सुपर बाइक को किस तरह की खूबियों के साथ लॉन्‍च किया है। इसको किस Price पर लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW M 1000 R लॉन्‍च हुई

इंडियन सुपर बाइक मार्केट में बीएमडब्‍ल्‍यू ने नई एंट्री के साथ एम 1000 आर को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को नेकेड अवतार में शानदार फीचर्स और इंजन के साथ ऑफर कर दिया है।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस बाइक को हीटेड ग्रिप, इलेक्‍ट्रॉनिक इमोबिलाइजर, ड्यूल फ्लो एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, डायनेमिक ब्रेक लाइट, M लाइटवेट बैटरी, यूएसबी पोर्ट, ड्रॉप सेंसर, क्रूज कंट्रोल, मिरर पर एलईडी फ्लैशिंग टर्न इं‍डीकेटर, मल्‍टी कंट्रोलर, 6.5 इंच कलर्ड टीएफटी स्‍क्रीन, M क्‍लच लीवर, की-लैस राइड, प्रो राइडिंग मोड्स (रेन, रोड, डायनेमिक, रेस) जैसे कई फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया है।

कितने कलर ऑप्‍शंस

BMW M 1000 R में Blackstorm Metallic/M Motorsport, White Aluminum Metallic Matte, Light White/M Motorsport कलर ऑप्‍शंस दिए हैं। इनमें से Blackstorm Metallic/M Motorsport को सिर्फ M कॉम्‍पिटिशन पैकेज, White Aluminum Metallic Matte को बेस और M कॉम्‍पिटिशन पैकेज और Light White/M Motorsport को बेस वेरिएंट में ऑफर किया गया है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर ने इस बाइक को 999 सीसी का वाटर/ऑयल कूल्‍ड इन लाइन फोर सिलेंडर फोर स्‍ट्रोक इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 210 हॉर्स पावर और 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। 0-100 करने में इसे सिर्फ 3.2 सेकेंड का टाइम लगता है। इसकी Top Speed 280 KMPH है। इसमें 16.5 लीटर फ्यूल टैंक और 17 इंच टायर मिलते हैं। इसकी सीट हाइट 830 एमएम है और अनलेडेन वेट 199 किलोग्राम है।

कितनी है Price

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इस पर 3 साल अनलिमिटेड किलोमीटर स्‍टैंडर्ड वारंटी दी है, जिसको 4 और 5 साल तक बढ़ाया जा सकेगा। साथ में रोड साइड असिस्‍टेंस को भी 33.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। यह बाइक CBU यूनिट की तरह लॉन्‍च की गई है। जिसकी डिलीवरी मई 2026 से शुरू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular