Renault Duster 2026 Launch: रेनो ने इंडियन मार्केट में फिर से धमाका करते हुए नई डस्टर को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी में कौन सी खूबियों को दिया है। इसको किस Price पर Launch किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हुई नई Renault Duster
रेनो ने इंडिया में फिर से डस्टर ब्रॉन्ड के साथ नई एसयूवी को लॉन्च किया है। मेकर ने 4 साल बाद इस ब्रॉन्ड के साथ वापसी की है। इसके पहले 26 जनवरी 2026 को इसे ऑफिशियली पेश किया गया था।
क्या हैं खूबियां
मेकर ने इस एसयूवी में 10.09 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और 10.25 इंच ड्राइवर डिस्प्ले दिया है। साथ में 2.5 एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक ड्यूल जोन एसी, एलीवेटिड सेंटर कंसोल के साथ ई-शिफ्टर, वायरलैस स्मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे एडजस्टेबल सीट, 48 कलर्ड एंबिएंट लाइट, Eco, Comfort, Preso ड्राइविंग मोड्स, ड्यूल टोन इंटरियर, थ्री स्पोक स्टेयरिंग व्हील, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट्स, कनेक्टिड सर्विसेज, बिल्ट इन गूगल, एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 50 किलोग्राम की क्षमता वाले रूफ रेल, 18 इंच अलॉय व्हील्स, 700 लीटर का बूट स्पेस, इलेक्ट्रिक पावर्ड टेल गेट, शार्क फिन एंटीना, रियर वाइपर और वाशर, 6 एयरबैग, 17 सेफ्टी फीचर्स के साथ Level-2 ADAS जैसी खूबियों को इस एसयूवी में ऑफर किया गया है।
मिलेंगे ताकतवर इंजन ऑप्शंस
रेनो ने डस्टर को 3 इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है। इसमें पहला इंजन ऑप्शन Turbo TCe160 है जो 163 पीएस पावर और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसको 6 स्पीड मैनुअल और 6स्पीड DCT ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। दूसरे इंजन ऑप्शन के तौर पर इसमें Turbo TCe 160 इंजन मिलेगा जो 100 पीएस पावर और 160 न्यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें सिर्फ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। तीसरे इंजन ऑप्शन के तौर पर Strong Hybrid E-Tech 160 इंजन है जो 1.8 लीटर की कैपेसिटी के साथ आएगा। इसमें 1.4 kWh का बैटरी पैक भी मिलेगा, जिसे Diwali 2026 पर लॉन्च किया जाएगा।
क्या है Price
मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 10.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च कर दिया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 18.09 लाख रुपये रखी है। लेकिन इसे R Pass के साथ 10.29 लाख रुपये में घर लाया जा सकता है।

इनसे मिलेगी चुनौती
रेनो की नई डस्टर फिर से वापसी तो कर रही है। लेकिन अब इसके सामने Tata Sierra, MG Hector, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder जैसी एसयूवी होंगी, जिनसे इसे कड़ी चुनौती मिलेगी।
