HomeAutomobilesआ गया BYD SEALION 7 First Anniversary Edition, क्‍या हैं खूबियां और...

आ गया BYD SEALION 7 First Anniversary Edition, क्‍या हैं खूबियां और कितना है Price

BYD Sealion 7 First Anniversary Edition इंडिया आ चुका है। इसमें क्‍या खूबियां मिल रही हैं। इसकी क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BYD Sealion 7 First Anniversary Edition इंडिया आ चुका है। इस एडिशन में क्‍या खूबियां मिल रही हैं। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गया BYD Sealion 7 First Anniversary Edition

बीवाईडी ने अपनी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी सी लायन 7 का पहला एनिवर्सिडी एडिशन इंडिया में आ चुका है। इस एडिशन को खास Tahiti Blue interior थीम के साथ लाया गया है। इस थीम के साथ एसयूवी पहले से ज्‍यादा प्रीमियम लग रही है।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस एडिशन में कई शानदार खूबियों को भी दिया है, जिसमें 15.6 इंच फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, वेंटिलेटिड और हीटेड सीट, 50 वाट का वायरलैस फोन चार्जर, इंटेलीजेंट इलेक्‍ट्रिक टेलगेट, VTOL, एलईडी हेडलैंप, 128 कलर्ड एंबिएंट लाइट्स, नापा लेदर इंटीरियर, 12 Dynaudio स्पीकर, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, डबल फोन चार्जर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

567 KM रेंज के साथ आती है एसयूवी

बीवाईडी की यह एसयूवी 82.56 kWh की ब्‍लेड बैटरी के साथ आती है। इस बैटरी से एसयूवी के परफॉर्मेंस वेरिएंट को 542 और प्रीमियम वेरिएंट को 567 किलोमीटर की NEDC रेंज मिल जाती है। इसकी बैटरी से से एसयूवी को 0-100 किलोमीटर से चलाने में महज 4.5 सेकेंड लगते हैं।

पहली एनिवर्सिरी का मना रहे जश्‍न

बीवाईडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स (ईपीवी) बिजनेस के प्रमुख राजीव चौहान ने कहा कि बीवाईडी सीलियन 7 उन्नत तकनीक, विशिष्ट डिजाइन और रोजमर्रा की व्यावहारिकता का संयोजन करते हुए, प्रदर्शनशील इलेक्ट्रिक एसयूवी की अगली पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है। प्रथम वर्षगांठ संस्करण इस यात्रा का जश्न मनाता है और साथ ही हमारे ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है। केवल पहले 1100 ग्राहकों के लिए विशेष लाभ और 8 साल की लो वोल्टेज बैटरी वारंटी जैसे बेहतर स्वामित्व लाभों के साथ, हमारा लक्ष्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए प्रीमियम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और भी आकर्षक बनाना है।

बुकिंग हुई शुरू

मेकर ने बताया है कि इस एडिशन के लिए 70 हजार रुपये में बुकिंग को पूरे इंडिया में शुरू किया जा चुका है। पहले 1100 कस्‍टमर्स को इंस्‍टालेशन के साथ 11 kWh का चार्जर फ्री मिलेगा। साथ में 2 साल की फ्री सर्विस और मेंटेनेंस को भी दिया जाएगा। इसकी बुकिंग 30 April 2026 तक होंगी।

क्‍या रखी है Price

बीवाईडी सी लायन 7 के फर्स्‍ट एनिवर्सिरी एडिशन के प्रीमियम वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 49.40 लाख और परफॉर्मेंस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 54.90 लाख रुपये रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular