HomeAutomobilesTata Sierra के क्रैश टेस्ट ने उड़ाए सबके होश, BNCAP ने सुरक्षा...

Tata Sierra के क्रैश टेस्ट ने उड़ाए सबके होश, BNCAP ने सुरक्षा को लेकर किया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

Tata Sierra BNCAP Rating: टाटा की सिएरा का Crash Test हो गया है। जिसके बाद इसे कितनी रेटिंग दी गई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tata Sierra BNCAP Rating: टाटा की सिएरा ने लॉन्‍च के बाद से ही अपने सेगमेंट को हिलाकर रखा हुआ है। एसयूवी में कई शानदार सेफ्टी फीचर्स को देने के बाद अब इसका Crash Test भी हो गया है। BNCAP ने टेस्‍ट के बाद इसे कितनी रेटिंग दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

हो गया Crash Test

टाटा सिएरा का क्रैश टेस्‍ट भी हो गया है। जिसके बाद इसकी रेटिंग भी आ चुकी है। BNCAP ने इस एसयूवी का कुछ टाइम पहले फरवरी में ही टेस्‍ट किया है। जिसके बाद अब इसकी रिपोर्ट को मार्च में पब्लिश किया गया है।

कितनी मिली रेटिंग

टाटा की इस एसयूवी को भारत एनसीएपी ने 5 स्‍टार रेटिंग दी है। यह रेटिंग बच्‍चों के साथ ही एडल्‍ट्स के लिए भी मिली है। जिस वजह से यह भी दोनों तरह के सेगमेंट में पूरे 5 स्‍टार सेफ्टी रेटिंग वाली गाड़ी बन गई है।

किस वेरिएंट पर हुई टेस्टिंग

भारत एनसीएपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि इस एसयूवी Accomplished और ADV वेरिएंट्स पर टेस्‍टिंग की गई है और यह रेटिंग इसके सभी ICE वेरिएंट्स पर मान्‍य रहेगी।

सेफ्टी में कितना स्‍कोर

टाटा सिएरा को एडल्‍ट्स के लिए टेस्‍टिंग में 32 में से 31.14 स्‍कोर मिला है। जिसमें फ्रंटल ऑफसेट और साइड मूवेबल टेस्‍ट किया गया है। चाइल्‍ड सेफ्टी के लिए इस एसयूवी को 49 में से 44.73 का स्‍कोर दिया गया है। चाइल्‍ड टेस्‍ट में इसे सीआरएस इंस्‍टालेशन में तो पूरे 12 नंबर मिले हैं। लेकिन व्‍हीकल एसेसमेंट स्‍कोर में 13 में से 9 और डायनेमिक स्‍कोर के 24 में से 23.73 नंबर्स मिल पाए हैं।

मिलते हैं ये सेफ्टी फीचर्स

टाटा ने सिएरा को कई शानदार सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया था। इस एसयूवी को ABS, EBD, ऑल व्‍हील डिस्‍क ब्रेक, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, CSC, 6 एयरबैग, इलेक्‍ट्रॉनिक ब्रेक, ऑटो होल्‍ड, ESP, हेडलैंप लेवलिंग, हिल डीसेंट कंट्रोल, हिल होल्‍ड कंट्रोल, इमोबिलाइजर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, स्‍पीड अलर्ट, पैरिमैट्रिक सिस्‍टम अलार्म, पंचर रिपेयर किट, रियर डिफॉगर, रियर फॉग लैंप, रियर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रोल ओवर मिटिगेशन, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, टीपीएमएस के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

कितनी है Price

टाटा की इस मिड साइज 5 सीटर एसयूवी की एक्‍स शोरूम प्राइज 11.49 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 20.29 लाख रुपये है जो इसके डीजल मैनुअल की प्राइज है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular