HomeAutomobilesBMW M2 CS Launch: सड़कों पर आग लगाने आई नई बीएमडब्‍ल्‍यू ,...

BMW M2 CS Launch: सड़कों पर आग लगाने आई नई बीएमडब्‍ल्‍यू , रॉकेट जैसी पावर के साथ क्‍या हैं खूबियां और Price

BMW M2 CS Launched: बीएमडब्‍ल्‍यू की ओर से भारत में नई कार एम2 सीएस को लॉन्‍च किया गया है। इसमें क्‍या खूबियां हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW M2 CS Launched: बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडियन मार्केट में नई कार एम2 सीएस को लॉन्‍च किया है। इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW M2 CS लॉन्‍च हुई

बीएमडब्‍ल्‍यू ने इंडिया में नई एम2 सीएस को लॉन्‍च किया है। इस कार को अब तक की सबसे ताकतवर एम2 बताया जा रहा है। जिसमें काफी ज्‍यादा ताकतवर इंजन को दिया है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस कार में 3 लीटर S58 इंजन दिया है, जो 2993 सीसी का इनलाइन 6/4 इंजन है। यह इंजन 530 हॉर्स पावर और 650 न्‍यूटन मीटर टॉर्क बनाता है और कार को सिर्फ 3.8 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड से चला सकता है। इसकी Top Speed भी 302 KMPH तक है।

मिलेगा रोमांच का चरम

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नई बीएमडब्ल्यू एम2 सीएस को रोमांच के चरम अनुभव के लिए बनाया गया है। इस वैश्विक ट्रैक आइकन को भारतीय बाजार में लाकर, हम उन उत्साही लोगों के बढ़ते समुदाय की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं जो एक बेजोड़, शुद्ध ड्राइविंग अनुभव चाहते हैं। एम2 सीएस भले ही रेसट्रैक के लिए बनी हो, लेकिन यह आपको कहीं भी ले जाने के लिए तैयार है। यह एक विशिष्ट ड्राइवर की मशीन है – चरम एड्रेनालाईन और खुली सड़क के बीच एक पुल है, जो हमारे भारतीय ग्राहकों को विशिष्टता और सटीकता का वह स्तर प्रदान करती है जो केवल ‘सीएस’ बैज ही दे सकता है।

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने इस कार में लॉन्‍च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, स्‍पीड लिमिटर, एडेप्‍टिव M सस्‍पेंशन, एलईडी हेडलाइट, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम, रेन सेंसर, ऑटो ड्राइविंग लाइट, M2CS बैजिंग, 2 जोन ऑटो एसी, एंटी डैजल फंक्‍शन के साथ रियर व्‍यू मिरर, कार्बन सीट, M सीट बेल्‍ट, एंबिएंट लाइट, Harman Kardon सराउंड साउंड के साथ 14 स्‍पीकर्स, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, यूएसबी कनेक्‍टिव‍िटी, 12.3 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 14.9 इंच कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, पार्किंग असिस्‍ट, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, डिजिटल की, रियर व्‍यू कैमरा, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप, 6 एयरबैग, टीपीएमएस, ABD, EBD, CBS, CBC, DSC, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, साइड इम्‍पैक्‍ट प्रोटेक्‍शन, क्रैश सेंसर, डायनेमिक ब्रेक लाइट्स, 19 और 20 इंच टायर के साथ कई और फीचर्स भी हैं।

कितनी है Price

मेकर ने इस कार को इंडियन मार्केट में 1,66,00,000 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। जिसके बाद इसे आज से ही बुक करने के बाद खरीदा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular