HomeAutomobilesSteelbird ने Launch की 'Numerology' हेलमेट सीरीज, अब अपने लकी नंबर के...

Steelbird ने Launch की ‘Numerology’ हेलमेट सीरीज, अब अपने लकी नंबर के साथ सुरक्षित बनाएं सफर

Steelbird ने इंडिया में Numerology Series वाले Helmets को Launch कर दिया है। इसकी क्‍या Price है और यह कितने Safe हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Steelbird ने इंडियन मार्केट में Numerology Series वाले Helmets को Launch कर दिया है। इसकी क्‍या Price है और यह कितने Safe हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुए Numerology Series वाले Helmets

स्‍टीलबर्ड ने इंडियन मार्केट के लिए न्‍यूमरोलॉजी सीरीज वाले हेलमेट को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस सीरीज को खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्‍च किया है, जो संख्याओं और व्यक्तिगत पहचान के महत्व में विश्वास रखते हैं।

मिलेंगे ये नंबर ऑप्‍शंस

मेकर ने बताया है कि राइडर्स 01 से 09 तक के बोल्ड नंबर ग्राफ़िक्स वाले हेलमेट चुन सकते हैं। इससे वह अपने लकी चार्म, जन्मतिथि या व्यक्तिगत उपलब्धि से जुड़े नंबर के साथ राइड कर सकते हैं।

मिलेंगे ये फीचर्स

न्‍यूमरोलॉजी सीरीज वाले हेलमेट में फ्लिप-अप मैकेनिज़्म है, जिससे राइडर फुल-फेस प्रोटेक्शन और ओपन-फेस विज़िबिलिटी, ड्यूल-वाइज़र सिस्टम को भी दिया है।

मिलेगी सेफ्टी की गारंटी

स्‍टीलबर्ड ने इस सीरीज के हेलमेट को भी सुरक्षित बनाया है। इसको उच्च प्रभाव प्रतिरोधी थर्मोप्लास्टिक शेल से बनाया गया है। साथ में वेंटिलेशन सिस्टम और सांस लेने योग्य आंतरिक पैडिंग भी इसमें दी गई है। यह ISI से प्रमाणित है और इसका वजन 1350 ± 50 ग्राम है।

कस्‍टमर्स को मिलेगा नंबर के साथ राइड का मौका

स्टील बर्ड हेलमेट्स के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि स्टील बर्ड में, हम सुरक्षा के उच्च मानकों को बनाए रखते हुए, राइडर्स की जरूरतों को पूरा करने वाले नवाचारों पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हैं। न्यूमरोलॉजी सीरीज़ एक अनूठी अवधारणा है जो राइडर्स को हमारे हेलमेट्स के लिए जाने जाने वाले आराम, स्टाइल और सुरक्षा का आनंद लेते हुए संख्याओं के माध्यम से अपनी व्यक्तिगत पहचान व्यक्त करने की अनुमति देती है।

प्राइज और साइज

मेकर ने इस सीरीज के हेलमेट को स्‍माल, मीडियम और लार्ज साइज में ऑफर किया है। इसकी प्राइज 2249 रुपये से शुरू हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular