HomeAutomobilesसामने आया MG Windsor EV का असली सच, महानगरों से लेकर छोटे...

सामने आया MG Windsor EV का असली सच, महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक— कहाँ है इसकी सबसे ज्यादा दीवानगी!

MG Windsor EV की इंडिया में काफी डिमांड है। लेकिन क्‍या मेट्रो सिटिज में इसकी कैसी परफॉर्मेंस है? अब तक इंडिया में इसका सफर कैसा रहा है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Windsor EV की इंडिया में काफी डिमांड है। लेकिन अब इसकी सेल्‍स की रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ चुकी है। मेट्रो सिटिज में इसकी परफॉर्मेंस कैसी है? क्‍या Delhi, Mumbai, Chennai और Kolkata जैसे बड़े शहरों में इसकी डिमांड ज्‍यादा है या फिर छोटे शहरों में इसको ज्‍यादा खरीदा जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG ने दिया Windsor EV का रिपोर्ट कार्ड

एमजी ने अपनी विंडसर ईवी का रिपोर्ट कार्ड दिया है। जिसके हिसाब से इस कार की इंडिया में कहां पर कैसी डिमांड है, इसकी डिटेल मिली है।

कहां है कैसी डिमांड

एमजी ने बताया है कि Delhi, Mumbai, Chennai, Kolkata जैसी मेट्राे सिटिज में इस कार की टोटल डिमांड 30 पर्सेंट है। बाकी 70 पर्सेंट डिमांड इंडिया के छोटे शहरों से आ रही है।

मिलते हैं शानदार Features

विंडसर ईवी को कनेक्‍टिड LED DRL, एलईडी हेडलाइट, कनेक्‍टिड एलईडी टेल लाइट, Aeroglide डिजाइन, इलूमिनेटिड लोगो, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, ग्‍लास एंटीना, फ्लश डोर हैंडल, 135 डिग्री तक रिक्‍लाइन होने वाली रियर सीट्स, ड्यूल टोन आइवरी और नाइट ब्‍लैक इंटीरियर, इनफिनिटी व्‍यू ग्‍लास रूफ, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 9 Infinity स्‍पीकर, 256 कलर्ड एंबिएंट लाइट, वायरलेस स्‍मार्टफोन चार्जर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, मल्‍टी फंक्‍शनल स्‍टेयरिंग व्‍हील, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट स्‍टोरेज, 6वे पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड टेल गेट, 604 लीटर बूट स्‍पेस, Level-2 ADAS, 6 एयरबैग, 360 डिग्री सराउंड व्‍यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर, ESP, हिल स्‍टार्ट असिस्‍ट, हिल डीसेंट कंट्रोल, ऑल 4 डिस्‍क ब्रेक, EPB, ऑटो होल्‍ड, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, LED कॉर्नरिंग लाइट, ESS, थ्री पाइंट सीट बेल्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

मिलेगी 449 KM रेंज

मेकर ने इस ईवी को 2 बैटरी वेरिएंट में ऑफर किया है। जिसमें से Pro में 52.9 KWh की बैटरी मिलती है। इस बैटरी से कार को 449 KM रेंज मिलती है। इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 186 एमएम है और PMSM मोटर की वजह से 136 पीएस पावर और 200 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसकी बैटरी को 60 KW चार्जर से 20 से 80 पर्सेंट चार्ज करने में सिर्फ 50 मिनट लग जाते हैं।

कितनी है Price

बैटरी एज अ सर्विस (BaaS) के साथ इसे 9.99 लाख से 13.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है। जिसके बाद 3.9 से 4.5 KM के हिसाब से हर महीने चार्ज देना होगा। बैटरी के साथ इसे 14 लाख से 18.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर खरीदा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular