Iran-US War से महंगा हुआ Petrol, तो भी नहीं होगा नुकसान, ये 6 EVs को खरीदने पर होगी लाखों की सेविंग

Iran-US War EV Car discount
Iran-US War EV Car discount PC- autotechbiz.in

Iran-US War के बीच भले ही Petrol महंगा होने की आहट हो, लेकिन अगर इस महीने Tata से लेकर Hyundai की इन 6 में से कोई एक EV खरीदेंगे तो टेंशन फ्री होने के साथ ही कैसे हो सकती है लाखों की सेविंग। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

चल रही है Iran-US War की टेंशन

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच भले ही लड़ाई चल रही है। लेकिन उसका असर इंडिया पर भी हो रहा है। इंडिया में धीरे धीरे से पेट्रोल रिजर्व की कंडीशन खराब हो सकती है, जिसकी वजह से पेट्रोल के प्राइज में बढ़ोतरी हो सकती है। अभी सरकार ने सिर्फ प्रीमियम पेट्रोल को महंगा किया है, लेकिन आने वाले समय में ऐसी ही स्थिति की वजह से सामान्‍य पेट्रोल की कीमत को भी बढ़ाया जा सकता है।

टेंशन फ्री होने के लिए खरीदें EV

पेट्रोल की प्राइज बढ़ें या कम हों। इसकी टेंशन से बचने के लिए अच्‍छा ऑप्‍शन EV को खरीदना हो सकता है। इस महीने कोई नई कार खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं, तो फिर Tata से लेकर Hyundai तक की 6 ईवी पर 10 लाख रुपये तक के Discount Offers मिल रहे हैं।

Tata Nexon EV पर होगी सेविंग

नई ईवी खरीदने के साथ लाखों रुपये की सेविंग भी करनी है तो फिर टाटा की नेक्‍सन ईवी को खरीदने से चूकना नहीं चाहिए। इस महीने इस कार पर 1.2 लाख रुपये के ऑफर्स मिल रहे हैं।

Tata Tiago EV पर मिलेगा यह Offer

टाटा की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार टियागो ईवी को खरीदने पर 2.। लाख रुपये की सेविंग का मौका मिल रहा है। यह मौका 31 March 2026 तक मिल सकता है।

Tata Curvv EV पर भी सेविंग का मौका

टाटा इलेक्‍ट्रिक कूप एसयूवी कर्व को भी इंडिया में ऑफर कर रही है। इस महीने इसे खरीदा जाता है तो 3.8 लाख रुपये तक के ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

Mahindra XEV 9E पर ऑफर

महिंद्रा की कुछ टाइम पहले लॉन्‍च हुई XEV 9E को खरीदने पर भी इस महीने 2.95 लाख रुपये बचाने का मौका मिल सकता है।

Mahindra XUV 400 पर ऑफर

महिंद्रा की इलेक्‍ट्रिक एसयूवी XUV 400 को खरीदना भी इस महीने लाखों रुपये बचा सकता है। इस एसयूवी पर March 2026 में 1-2 नहीं बल्कि पूरे 4 लाख का ऑफर मिल रहा है।

Hyundai Ioniq 5 पर भी मौका

हुंडई की प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी आयोनिक 5 को खरीदने के लिए अच्‍छा खासा बजट बनाया है तो अब उसमें भी सेविंग का मौका मिल रहा है। इस महीने इस कार पर 10 लाख रुपये बचाए जा सकते हैं।