Vintage Car Rally In Worldmark Aerocity: Brookfield Properties के Worldmark, Aerocity ने सफलतापूर्वक एक Vintage Car Rally और शो केस का आयोजन किया।
Heritage Motoring Club of India (HMCI) के सहयोग से आयोजित इस दो-दिवसीय कार्यक्रम का नेतृत्व दिलजीत टाइटस ने किया। बताते चलें कि दिलजीत भारत के सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता होने के साथ-साथ Vintage कारों के एक जाने-माने संग्रहकर्ता भी हैं।

रैली का हुआ आयोजन
इस कार रैली और शो केस में 18 Vintage कारों और चुनिंदा Classic बाइकस को दिखाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत Aerocity से होकर गुजरने वाली एक Heritage Rally के साथ हुई, जो Worldmark पर आकर समाप्त हुई।
कितनी कारें हुईं शामिल?
इस कार्यक्रम में 18 विटेंज कार और कुछ बाइक भी दिखाई गई। इसमें 1919 Ford Model T, 1930 Mercedes Benz 260 Stuttgart, 1957 Bentley S1, 1968 Mini Cooper, और 1970 Mercedes-Benz 280S जैसी कई विटेंज कारें शामिल हुईं।

इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए, Brookfield Properties के Retail Leasing के उपाध्यक्ष, नितिन बीर ने कहा कि “Brookfield Properties में, हमारी ‘प्लेसमेकिंग’ (स्थान-निर्माण) की सोच ही यह तय करती है कि हम किस तरह के अनुभव तैयार करते हैं। Worldmark, Aerocity में आयोजित यह Vintage Car Rally और Display हमारे लिए सचमुच बहुत खास था।”

