अगर आपके पास भी ईवी कार, स्कूटर आदि है तो ये खबर आपके लिए है क्योंकि अगर आप चार्जिंग को लेकर टेंशन में रहते हैं, तो इस दूर करने के लिए आज नई दिल्ली में लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम यानी LEAF को लॉन्च किया गया।
क्या है उद्धेश्य?
इस LEAF को लॉन्च करने का उद्देश्य इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स वाहनों के अडॉप्शन में तेजी लाने के लिए ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम को आगे बढ़ाना है।
मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी रहे चीफ गेस्ट
इस फोरम का उद्घाटन भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि, ‘लाइट इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम (LEAF) का उद्घाटन किया गया, जो उद्योग के नेतृत्व में शुरू की गई एक सहयोगात्मक पहल है। इसका उद्देश्य हल्के इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को गति देना और बेहतर अंतरसंचालनीयता, विश्वसनीयता और विस्तारित चार्जिंग अवसंरचना के माध्यम से इलेक्ट्रिक वाहन पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है।’

