HomeAutomobilesजनवरी 2027 से बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, पेट्रोल-डीजल की इन गाड़ियों...

जनवरी 2027 से बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, पेट्रोल-डीजल की इन गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर लगेगा परमानेंट बैन

Delhi EV Policy 2026: दिल्‍ली में जल्‍द ही नई ईवी पॉलिसी लागू होने वाली है। जिसके साथ ही कई कड़े कदम भी लिए जाएंगे। 2027 से किन वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन नहीं होगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi EV Policy 2026: दिल्‍ली में अगले कुछ महीनों में ही नई ईवी पॉलिसी को लागू किया जाने वाला है। इसी के साथ ही कई कड़े और बड़े कदम भी लिए जाएंगे। नई पॉलिसी के मुताबिक 2027 से किन वाहनों का रजिस्‍ट्रेशन नहीं होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लागू होगी नई पॉलिसी

दिल्‍ली में जल्‍द ही नई ईवी पॉलिसी को लागू किया जाएगा। इस पॉलिसी के लागू होते ही कई कड़े और बड़े फैसले भी लागू कर दिए जाएंगे। जिससे कुछ लोगों को परेशानी भी हो सकती है।

1 जनवरी 2027 से होगा यह बदलाव

एक जनवरी 2027 से दिल्‍ली में पेट्रोल, डीजल या सीएनजी वाले थ्री व्‍हीलर्स का रजिस्‍ट्रेशन नहीं होगा। इसकी जगह दिल्‍ली में सिर्फ इलेक्‍ट्रिक थ्री व्‍हीलर्स का रजिस्‍ट्रेशन ही किया जाएगा।

1 अप्रैल 2028 से नहीं होगा पेट्रोल स्‍कूटर का रजिस्‍ट्रेशन

एक जनवरी 2027 से थ्री व्‍हीलर्स और एक अप्रैल 2028 से दिल्‍ली में पेट्रोल वाले स्‍कूटर या मोटरसाइकिल का भी रजिस्‍ट्रेशन नहीं करवाया जा सकेगा। सिर्फ इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर या बाइक का ही रजिस्‍ट्रेशन दिल्‍ली में करवाया जा सकेगा।

स्‍कूल और कंपनियों के लिए भी नियम

सिर्फ प्राइवेट और फ्लीट के लिए ही नहीं नई पॉलिसी के मुताबिक स्‍कूल बसों को 2 साल में 10 पर्सेंट फ्लीट को इलेक्‍ट्रिक करना होगा। 3 साल में यह आंकड़ा 20 और 2030 तक 30 पर्सेंट बसों को इलेक्‍ट्रिक करना होगा।

Ola-Uber के लिए भी नियम

ओला, उबर, रेपिडो जैसी टैक्‍सी सर्विस देने वाली कंपनियां भी नई पॉलिसी की वजह से 2026 से नई पेट्रोल या डीजल वाली कारों को अपने प्‍लेटफॉर्म पर नहीं जोड़ पाएंगी।

कब तक रहेगी लागू

दिल्‍ली में जिस नई ईवी पॉलिसी को जल्‍द लागू किया जाएगा उसकी अवधि 31 मार्च 2030 तक रहेगी। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य दिल्‍ली में ज्‍यादा से ज्‍यादा इलेक्‍ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्‍या को कम करते हुए प्रदूषण में कमी लाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular