HomeAutomobiles2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch, क्‍यों कहा जा रहा है 'सेगमेंट का...

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch, क्‍यों कहा जा रहा है ‘सेगमेंट का नया सुल्तान’

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch हो चुकी है। मेकर ने किस तरह के चेंज इसमें दिए हैं। इसकी क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch हो चुकी है। मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में किस Price के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें कौन से फीचर्स दिए हैं। कितने इंजन ऑप्‍शन दिए हैं। बाजार में पहले से ही मौजूद कौन सी एसयूवी के साथ इसका मुकाबला होगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch हुई

फॉक्‍सवैगन ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्‍ती एसयूवी ताइगुन के फेसलिफ्ट को 14 April 2026 को लॉन्‍च कर दिया है। इससे पहले 9 April को इसका डेब्‍यू किया जा चुका है।

इन बदलावों के साथ आया फेसलिफ्ट वर्जन

मेकर ने इस एसयूवी के फेसलिफ्ट को पहले से बेहतर करते हुए नई फ्रंट ग्रिल, कनेक्‍टिड एलईडी डीआरएल, इलूमिनेटिड लोगो, नए ग्‍लॉस ब्‍लैक अलॉय व्‍हील्‍स, इनफिनिटी एलईडी टेल लैंप, सीक्‍वेंशल टर्न इंडीकेटर, टेल लैंप एनिमेशन को दिया है।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

फॉक्‍सवैगन ने अपनी ताइगुन के फेसलिफ्ट को कई नए फीचर्स भी दिए हैं। इसमें डबल टोन केबिन, GT सीरीज में डार्क थीम इंटीरियर, एल्‍यूमिनियम पैडल, रेड एंबिएंट लाइट, 6 अपहोलस्‍ट्री ऑप्‍शंस, ऑटो लेवलिंग के साथ में एलईडी हेडलैंप, 10.01 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, फॉक्‍सवैगन वायस असिस्‍टेंट, पैनोरमिक सनरूफ, स्‍मार्ट टच क्‍लाइमेट एसी, रियर विंडशील्‍ड वाइपर, 6 वे इलेक्‍ट्रिक वेंटिलेटिड फ्रंट सीट, 40+ सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग, ESC, HHA, ब्रेक डिस्‍क वाइपिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 5स्‍टार NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है।

पु‍रान इंजन लेकिन नया गियरबॉक्‍स

इस एसयूवी को वहीं पुराने दोनों इंजन के ऑप्‍शन के साथ लाया गया है। इसमें पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्‍शंस मिले हैं। 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 85 किलोवाट और 178 न्‍यूटन मीटर टॉर्क और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 110 किलोवाट और 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। साथ में 6स्‍पीड मैनुअल, 7स्‍पीड डीएसजी और 8स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन दिए हैं।

सिर्फ इतनी है प्राइज 

मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 10.99 लाख से लेकर 19.29 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

करना होगा मुकाबला

फॉक्‍सवैगन ताइगुन फेसलिफ्ट को इंडिया में पहले से ही मौजूद Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra Scorpio, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, MG Astor के साथ मुकाबला करना होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular