HomeAutomobilesKia Syros हो गई Refresh, मिल गए नए वेरिएंट और हुए ये...

Kia Syros हो गई Refresh, मिल गए नए वेरिएंट और हुए ये बड़े बदलाव, कीमत भी हुई कम

2026 Kia Syros इंडियन मार्केट में कई चेंज के साथ Launch हो चुकी है। इसमें क्‍या चेंज किए हैं। कौन से नए वेरिएंट्स जोड़े हैं। Price को कितना कम किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Kia Syros को मेकर ने इंडियन मार्केट में Launch किया है। इसमें कई चेंज भी हुए हैं और कई नए वेरिएंट्स को भी दिया जा रहा है। इसमें कौन से बड़े चेंज किए हैं। कौन से नए वेरिएंट्स जोड़े हैं। Price को कितना कम किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Kia Syros Launch हुई

किआ ने इंडियन मार्केट में अपनी सब 4 मीटर एसयूवी सिरोस के 2026 मॉडल को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ नए वेरिएंट को लॉन्‍च किया है।

हुए ये चेंज

अब 2026 में सिरोस के फ्रंट में बॉडी कलर्ड एयरो इंसर्ट्स, ग्‍लॉसी ब्‍लैक स्क्डि प्‍लेट, LED फॉग लैंप को दिया है। रियर में LED हाई माउंट स्‍टॉप लैंप, नया बंपर दिया है। साइड प्रोफाइल को नए ग्‍लॉसी ब्‍लैक रूफ रेल और 17 इंच के स्‍पोर्टी क्रिस्‍टल कट अलॉय व्‍हील के साथ नियॉन कलर्ड ब्रेक कैलिपर्स के साथ अपडेट किया है।

मिले नए कलर ऑप्‍शन

मेकर ने इस एसयूवी को 3 नए एक्‍सटीरियर कलर ऑप्‍शंस Magma Red, Ivory, Silver Matte और Ivory Silver Gloss को भी ऑफर कर दिया है।

HTK+ से ऊपर ऑटोमैटिक का भी ऑप्‍शन

किआ ने इस एसयूवी के डीजल वेरिएंट्स में HTK+ के ऊपर के वेरिएंट्स को अब ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ भी ऑफर कर दिया है। जिसकी प्राइज 1273900 रुपये से शुरू होगी।

प्रीमियम सिरोस अब पहले से ज्‍यादा सुलभ

किआ इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स और मार्केटिंग कस्‍टमर इनसाइट्स के अतुल सूद ने बताया कि Syros MY26 के विकास को नई दिशा दी है, जिसमें डिज़ाइन में सुधार और एक नया ट्रिम और फ़ीचर लाइनअप शामिल है, जो ज़्यादा सार्थक वैल्यू देता है, साथ ही ट्रिम्स और पावरट्रेन में ज़्यादा विकल्प भी देता है। Syros को ऑटो एक्सपर्ट्स ने काफ़ी सराहा है और लॉन्च के बाद से इसे कई अवॉर्ड भी मिले हैं। और यह ताज़ा अपडेट, ग्राहकों के एक बड़े वर्ग के लिए इसकी अपील को और भी मज़बूत बनाता है। यह सोच-समझकर किया गया विकास Kia के ‘कस्टमर-फ़र्स्ट इनोवेशन’ का एक बेहतरीन उदाहरण है, जो शानदार केबिन स्पेस और आराम को शहर के हिसाब से आसान ड्राइविंग के साथ जोड़ता है, और साथ ही प्रीमियम सुविधाओं को पहले से कहीं ज़्यादा सुलभ बनाता है। हम ग्राहकों को अपने नज़दीकी Kia डीलरशिप पर जाकर Syros MY26 का अनुभव लेने के लिए आमंत्रित करते हैं।

कितनी है Price

2026 में किआ सिरोस को खरीदना अब ज्‍यादा आसान हो गया है। इसकी प्राइज में मेकर ने हजारों रुपये कम कर दिए हैं। अब इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.39 लाख से 15.79 लाख रुपये के बीच है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular