Diesel Cars इंडिया में काफी सालों से पसंद बनी हुई हैं। आपको भी 2026 में ऐसी गाड़ी खरीदनी है, लेकिन बजट की टेंशन है तो कौन सी कारें 10 लाख से कम में शोरूम से ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Nexon
टाटा सब 4 मीटर सेगमेंट में नेक्सन एसयूवी ऑफर करती है। इस एसयूवी को पेट्रोल और सीएनजी के अलावा डीजल इंजन के साथ भी खरीदा जा सकता है। इसमें 1.5 लीटर 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। जिसको 9 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइज से खरीदा जा सकता है।
Kia Sonet
किआ भी अपनी सोनेट को डीजल इंजन के साथ लाती है। यह भी नेक्सन की तरह सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में आती है और इसमें भी डीजल के अलावा पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। डीजल में इस एसयूवी की एक्स शोरूम प्राइज 9 लाख रुपये से ही शुरू हो जाती है।
Mahindra XUV 3XO
टाटा और किआ के बाद महिंद्रा भी डीजल इंजन वाली सब 4 मीटर एसयूवी XUV 3XO को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इसमें भी 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइज 8.95 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Mahindra Bolero Neo
महिंद्रा 9 लाख रुपये से कम की एक्स शोरूम प्राइज पर एक और ताकतवर और बड़ी एसयूवी बोलेरो नियो को भी लाती है। इस एसयूवी को 7 सीटर के साथ 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। जिसकी एक्स शोरूम प्राइज 8.85 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
Tata Altroz
अगर डीजल इंजन के साथ ज्यादा माइलेज भी चाहिए तो टाटा की अल्ट्रोज अच्छा ऑप्शन हो सकती है। हालांकि यह अब तक बताई गई बाकी कारों के मुकाबले प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आती है। लेकिन डीजल इंजन के साथ इसकी एक्स शोरूम प्राइज 8.15 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।
Mahindra Bolero Classic
अब इंडिया की सबसे सस्ती डीजल एसयूवी की बात की जाए तो यह खिताब फिलहाल महिंद्रा की बोलेरो क्लासिक के पास ही है। इसमें भी 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइज सिर्फ 8 लाख रुपये से शुरू हो रही है।
यह भी पढ़ें- Renault Triber आ रही है नए ‘Turbo’ इंजन के साथ, अब पहाड़ हो या मैदान—रॉकेट की रफ़्तार से दौड़ेगी ये 7-सीटर
