HomeAutomobiles681 KM रेंज, 6 सीटर Tesla Model Y L को हो गया...

681 KM रेंज, 6 सीटर Tesla Model Y L को हो गया Debut, कैसी हैं खूबियां और कितना है Price

Tesla Model Y L का इंडियन मार्केट में डेब्‍यू हो चुका है। कौन सी खूबी के साथ इसे किस Price पर लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Tesla Model Y L को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लाया जा चुका है। मेकर ने इस एसयूवी को कौन सी खूबियों के साथ किस Price पर ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई Tesla Model Y L

टेस्‍ला की ओर से इंडिया में ऑफिशियली मॉडल वाई के एल वेरिएंट जो लॉन्‍ग व्‍हील बेस है, उसको ले आया गया है। जिसकी प्राइज को भी अनाउंस कर दिया गया है।

क्‍या है खूबी

इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह 6 सीटर कार है जो प्रीमियम इंटीरियर और शानदार रेंज के साथ इंडिया में आ रही है। इस वेरिएंट में Y के मुकाबले में ज्‍यादा हेडरूम, लेगरूम, सेकेंड और थर्ड रो में पायलट सीट को दिया है।

मिले शानदार फीचर्स

मेकर ने इस एसयूवी को एकॉस्टिक ग्लास, अपडेटेड सस्पेंशन सिस्टम, नए 19-इंच माचिना व्हील्स, 18 स्पीकर और 1 सबवूफर वाला इमर्सिव टेस्ला ऑडियो सिस्टम, लाइव ट्रैफिक विज़ुअलाइज़ेशन, सैटेलाइट-व्यू मैप, लाइव कैमरा व्यू और स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, यूट्यूब और नेटफ्लिक्स आदि सहित इन-कार स्ट्रीमिंग, कैप्टन सीटों में पावर आर्मरेस्ट, वन-टच फोल्डिंग, वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ कई और भी फीचर्स को दिया गया है।

मिलेगी 681 KM रेंज

टेस्‍ला की मॉडल वाई के एल वेरिएंट को 681 किलोमीटर की WLTP रेंज के साथ लाया गया है। इसमें जो मोटर मिल रही है उससे इसे 5 सेकेंड में 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ी जा सकेगी। साथ में यह ऑल व्‍हील ड्राइव टेक्‍नोलॉजी के साथ भी आई है। जिसकी टॉप स्‍पीड 201 KMPH है।

क्‍या है Price

टेस्‍ला मॉडल वाई के लॉन्‍ग व्‍हील बेस वेरिएंट को इंडिया में 61.99 लाख रुपये में ऑफर किया गया है। इसकी डिलीवरी को June 2026 से शुरू किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular