Top Car Producing Countries की लिस्ट आई सामने; चीन और अमेरिका को टक्कर दे रहा है इंडिया, किस नंबर पर है अपना देश

Top Car Producing Countries
Top Car Producing Countries PC-autotechbiz.in

Top Car Producing Countries में अमेरिका और चीन जैसे देश हमेशा शामिल होते हैं। इस बार किन देशों को Top-5 लिस्‍ट में जगह मिली है। क्‍या इसमें इंडिया का भी नाम है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पहले नंबर पर China

चीन न सिर्फ भारत का पड़ोसी देश है बल्कि वह ऑटोमोबाइल सेक्‍टर में तकनीक और प्रोडक्‍शन के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे है। चीन में दुनिया की सबसे ज्‍यादा कारों का प्रोडक्‍शन 2026 में हुआ है। इस देश में 2026 में 2.43 करोड़ कारों का उत्‍पादन किया है। यह देश EV और ग्‍लोबल एक्‍सपोर्ट का लीडर भी है।

दूसरे नंबर पर USA

Ford, GM, Chevrolet जैसे बड़े कार मेकर्स के होने के बाद भी अमेरिका इस लिस्‍ट में दूसरे नंबर पर है। 2026 में अमेरिका में 77.8 लाख कारों का उत्‍पादन हुआ है। यहां पर सबसे ज्‍यादा एसयूवी और पिक-अप ट्रक्‍स को पसंद किया जाता है।

तीसरे नंबर पर है India

इंडिया इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। चौंकाने वाली बात है कि इंडिया ने जापान को भी कारों के प्रोडक्‍शन के मामले में पीछे कर दिया है। 2026 में इंडिया में 48 लाख कारों का प्रोडक्‍शन हुआ है। यहां से कई मेकर्स अपनी कारों को सिर्फ एक्‍सपोर्ट भी करते हैं।

चौथे नंबर पर रहा Japan

आमतौर पर हमेशा Top-3 में रहने वाला जापान इस बार लिस्‍ट में एक नंबर पीछे हो गया है। 2026 में यहां पर 42.1 लाख कारों का उत्‍पादन हुआ है। जापान में सबसे ज्‍यादा हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी पर फोकस किया जा रहा है।

Top-5 में है Germany

जर्मनी भी कई लग्‍जरी कार मेकर्स का घर है। यहां पर न सिर्फ Mercedes Benz बल्कि BMW और Audi जैसी मेकर्स अपनी कारें बनाकर दुनियाभर में एक्‍सपोर्ट करती हैं। 2026 में यहां पर 31.4 लाख कारों को बनाया गया है। जिनमें सबसे ज्‍यादा लग्‍जरी और हाई-एंड कारें हैं। यह देश ऑटोमोबाइल जगत में इंजीनियरिंग में अलग मुकाम रखता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Yamaha Fascino भारत में हुआ Launch, क्‍या हुए बदलाव और कितनी है Price

Neeraj ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्‍नोलॉजी-गैजेट्स की पूरी अपडेट रखते हैं। खाली समय में नीरज को घूमने और नए दोस्‍त बनाने का शौक है।