दिल्ली में बिना हेलमेट बाइक चलाई तो खैर नहीं; मात्र 105 दिनों में कटे 4.24 लाख चालान

Without Helmet Challan from Delhi Traffic Police
Without Helmet Challan from Delhi Traffic Police PC- autotechbiz.in

Delhi Traffic Police ने जनवरी से 15 अप्रैल के तक लाखों चालान जारी किए हैं। ट्रैफिक रूल्‍स में से किस रूल का दिल्‍लीवालों ने सबसे ज्‍यादा वायलेशन किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

रूल्‍स तोड़ने में आगे दिल्‍लीवाले

दिल्‍ली में देश के हर कोने से लोग आकर रहते हैं। जिनमें से हर रोज लाखों लोग अपने स्‍कूटर या बाइक से काम पर जाने या अन्‍य कामों के लिए सड़क पर चलते हैं। ऐसे में कुछ लोग अनजाने में लेकिन अधिकतर लोग जानकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ देते हैं।

सबसे ज्‍यादा कटे इस मामले में चालान

दिल्‍ली में ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि 1 जनवरी 2026 से 15 अप्रैल 2026 के बीच ही दिल्‍ली में अब तक बिना हेलमेट टू-व्‍हीलर चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 4.24 लाख से ज्‍यादा चलान काटे जा चुके हैं।

3 सालों में कितने चलान

सिर्फ बिना हेलमेट पहनकर टू व्‍हीलर चलाने के मामलों में 2024 में 774145 चालान काटे गए थे। 2025 में ऐसे 1173797 लोगों के चालान काटे गए थे और अभी 15 अप्रैल 2026 तक ही दिल्‍ली में 424404 लोगों के चालान कट चुके हैं।

लापरवाह टू व्‍हीलर ड्राइविंग के कारण हुई मौतें

दिल्‍ली में लापरवाही के साथ टू व्‍हीलर ड्राइव करने वालों की वजह से 2024 में 187, 2025 में 200 और 2026 में जनवरी से 15 अप्रैल तक 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

टू व्‍हीलर चलाने वाले भी हुए शिकार

दिल्‍ली में 2024 में 588, 2025 में 624 और इस साल 15 अप्रैल तक ही 188 लोगों की मौत टू व्‍हीलर पर राइड करते हुए हुई है।

पुलिस कर रही है जागरूक

दिल्‍ली में ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे ट्रैफिक रूल्‍स का वायलेशन कम हो और सड़क पर कम हादसे हों। इसके लिए पुलिस सोशल मीडिया से लेकर बैनर के जरिए कई जगहों पर लोगों को इसकी जानकारी भी दे रही है।

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।