HomeAutomobiles2026 Maruti Brezza Facelift में बदल जाएंगी ये 5 चीजें; फीचर्स देखकर...

2026 Maruti Brezza Facelift में बदल जाएंगी ये 5 चीजें; फीचर्स देखकर टाटा और हुंडई के उड़ेंगे होश

2026 Maruti Brezza Facelift इंडियन मार्केट में आने वाली है। किन 5 चेंज के साथ यह Tata, Mahindra, Hyundai, Kia की परेशानी बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Maruti Brezza Facelift को मेकर इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द लॉन्‍च करने वाली है। इसमें कौन से 5 बड़े चेंज होंगे। इससे कैसे Tata, Mahindra, Hyundai, Kia की परेशानी बढ़ने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है 2026 Maruti Brezza Facelift

मारुति अपनी सब 4 मीटर एसयूवी ब्रेजा के फेसलिफ्ट को लाने वाली है। इसमें ज्‍यादा चेंज तो नहीं होंगे, लेकिन जो भी होंगे वह बाकी मेकर्स की एसयूवी को परेशान कर देगी।

होंगे ये 5 बड़े बदलाव

मेकर ने अभी तो कुछ नहीं बताया है, लेकिन टेस्ट हो रही यूनिट से पता चला है कि इसमें नए अलॉय व्‍हील, बॉडी क्‍लैडिंग में छोटे बदलाव और लाइटिंग में चेंज हो सकते हैं। इसके अलावा इसके साइज और ओवरऑल लुक्‍स में ज्‍यादा चेंज नहीं होंगे।

ज्‍यादा प्रीमियम इंटीरियर

फेसलिफ्ट में जो सबसे ज्‍यादा काम किया जाएगा वह इसका इंटीरियर है। नई ब्रेजा के इंटीरियर को ज्‍यादा प्रीमियम बनाया जाएगा। साथ में 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, क्‍लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटिड सीट को इसमें जोड़ा जाएगा।

अंडरबॉडी CNG टैंक

नई ब्रेजा को भी विक्‍टोरिस की तरह ही अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जाएगा। जिससे इसमें सामान रखने के लिए कॉम्‍प्रोमाइज होने वाला बूट स्‍पेस मिल पाएगा और कम रनिंग कॉस्‍ट के साथ यह बाकी एसयूवी को परेशान कर देगी।

गियरबॉक्‍स में होगा चेंज

मारुति अपनी ब्रेजा के फेसलिफ्ट में इंजन को नहीं बदलेगी, लेकिन इसमें नया गियरबॉक्‍स दे सकती है जो 6 स्‍पीड होगा। जिससे इसकी माइलेज और ज्‍यादा हो सकती है।

प्राइज में चेंज

जब इस एसयूवी को कई नए फीचर्स, गियरबॉक्‍स और कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ लाया जाएगा तो यह भी पक्‍का है कि इसकी प्राइज में कुछ चेंज जरूर हो। ऐसा भी इसके लॉन्‍च पर ही पता चलेगा।

कब हो रही लॉन्‍च

मारुति ने तो अभी तक ऑफिशियली नहीं बताया है कि इसे कब लॉन्‍च किया जाएगा। माना जा रहा है कि एसयूवी को जून के बाद कभी भी लॉन्‍च किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular