HomeAutomobilesOben Electric ने लॉन्च की अपनी सबसे 'घातक' Oben Rorr Evo मोटरसाइकिल;...

Oben Electric ने लॉन्च की अपनी सबसे ‘घातक’ Oben Rorr Evo मोटरसाइकिल; फुल चार्ज में देगी 180KM तक की रेंज

Oben Electric ने इंडियन मार्केट में नई Bike Oben Rorr Evo को Launch कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को कौन से Features दिए हैं, कितनी Range मिलेगी। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Oben Electric ने इंडियन मार्केट में नई Bike Oben Rorr Evo को Launch कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को कौन से Features दिए हैं, कितनी Range मिलेगी। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुई Oben Rorr Evo

ओबन इलेक्‍ट्रिक ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे नई बाइक ओबन रोर इवो को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को 30 April 2026 को दिल्‍ली में एक इवेंट में लॉन्‍च किया है।

मिलती हैं ये खूबियां

मेकर ने इस Oben Rorr Evo बाइक को ARX प्‍लेटफॉर्म पर नेकेड डिजाइन के साथ डिजाइन किया है। जिसमें प्रोजेक्‍टर LED हेडलैंप, शानदार ग्राफिक्‍स, 3डी ओबन लोगो, काबर्न फाइबर टेक्‍स्‍टचर, बैली पैन में एयर चैनल वेंट्स, डबल डिस्‍क ब्रेक, सेगमेंट में 680 MM लंबी सिंगल सीट, 200 MM ग्राउंड क्लियरेंस, रियर में एडजस्‍टेबल मोनोशॉक सस्‍पेंशन, UBA, 230 MM वाटर वेडिंग कैपेसिटी, अंडरसीट 6 लीटर स्‍टोरेज और 4 लीटर टैंक पॉड स्‍टोरेज, ड्यूल यूएसबी पोर्ट्स, 5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट, फोन कनेक्‍टिविटी, म्‍यूजिक अलर्ट, 4 कलर्ड थीम, हैवोक, सिटी, पार्क और ईको राइडिंग मोड्स, Smart IQ मोड दिया है जो एनालाइज करेगा, जिससे 15 पर्सेंट रेंज भी बढ़ेगी। बाइक में फॉल अलर्ट के साथ इमरजेंसी असिस्‍ट, ओबन एप के साथ और भी कई फीचर्स मिलेंगे, जिसमें चार्जिंग स्‍टेशन के साथ कई और चीजों को देख पाएंगे।

मिलती है 180 KM रेंज

ओबन की नई बाइक को इंडियन मार्केट में 180 KM की IDC और 150KM रियल वर्ल्‍ड रेंज के साथ लॉन्‍च किया है। इस बाइक में 3.4 kWh की LFP बैटरी को दिया है। इसमें जो प्रोपराइटरी मोटर दी है, जो रेसर अर्थ मेटिरियल के बिना बनाई गई है। इस मोटर 9 किलोवाट की पीक पावर और 250 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देती है जो IP 68 रेंटिंग के साथ आती है। इसमें सिंगल चेन ड्राइवट्रेन को दिया है। इस बाइक की बैटरी को इतना ज्‍यादा सेफ बनाया है जिससे यह आग लगने के बाद भी पावर देती है। इस पर 8 साल की बैटरी वारंटी भी मिल रही है। बाइक की टॉप स्‍पीड 110 KMPH है। 0-40 की स्‍पीड सिर्फ 3 सेकेंड में पकड़ेगी। ईको मोड में अब 60 KMPH तक की स्‍पीड मिलेगी।

बाइक को चार्ज करने के लिए Oben Port, Oben Plug और Oebn Net से 60 हजार से ज्‍यादा चार्जिंग स्‍टेशन पर बाइक को चार्ज किया जा सकेगा। बाइक को 90 मिनट में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है।

मिलेंगे कई कलर ऑप्‍शन

बाइक को 4 नए कलर ऑप्‍शन में लाया गया है। जिसमें Pulse Red, Magnetic Black, Photon White के साथ Blue भी शामिल है।

सिर्फ इतनी है Price

ओबन की नई बाइक को इंडियन मार्केट में 1.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लाया गया है। लेकिन पहले 10 हजार कस्‍टमर्स को सिर्फ एक लाख रुपये में मिलेगी। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो गई है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular