HomeAutomobilesPetrol Diesel के बाद अब CNG ने भी निकाला दम; 10 दिन...

Petrol Diesel के बाद अब CNG ने भी निकाला दम; 10 दिन में 4 बार बढ़े दाम, क्या अब ₹100 के पार जाएगा रेट?

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल के बाद अब फिर से सीएनजी महंगी हो चुकी है। इसके दाम में 2 रुपये बढ़े हैं। अब कहां पर किस रेट में सीएनजी मिलेगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

CNG Price Hike: पेट्रोल और डीजल के बाद अब फिर से सीएनजी को महंगा किया गया है। CNG के दाम में 2 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब दिल्‍ली एनसीआर में कहां पर किस रेट में सीएनजी मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

फिर महंगी हुई CNG

केंद्र और राज्‍य सरकारों ने अपने हिस्‍से की मार भी आम जनता तक बढ़ा दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी को अब सीएनजी भी चुनौती दे रही है। लगातार चार बार सीएनजी के दाम भी बढ़ाए जा चुके हैं।

इतनी बढ़ी कीमत

देशभर में सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है। इसके पहले भी तीन बार सीएनजी की कीमत को बढ़ाया जा चुका है। खास बात है कि सिर्फ 10 से 12 दिनों में ही सीएनजी के दाम में 6 रुपये तक बढ़ोतरी हो चुकी है।

दिल्‍ली में हुई इतनी कीमत

दिल्‍ली में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत बढ़ने के बाद सीएनजी 81.09 रुपये की जगह 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो चुकी है।

नोएडा और गाजियाबाद में इतनी कीमत

नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 89.70 रुपये थी जो अब बढ़कर 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुकी है।

15 May को महंगी हुई थी सीएनजी

पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी के बाद 15 मई 2026 को सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 17 मई को एक रुपये की बढ़ोतरी फिर हुई थी। तीसरी बढ़ोतरी को 23 मई को किया गया था, तब कीमत में फिर से एक रुपये बढ़ाए गए थे और अब 26 मई को चौथी बार कीमत में एक साथ 2 रुपये प्रति किलोग्राम तक सीएनजी को महंगा कर दिया गया है।

होगा सबकुछ महंगा

पेट्रोल और डीजल के बाद अब सीएनजी को भी महंगा किया गया है। जिस वजह से अब ट्रांसपोर्ट, फल और सब्जियां, किराया, माल ढुलाई से लेकर सभी तरह का सामान महंगा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular