HomeAutomobilesMercedes Benz S Class Facelift जून में आ रही है; पहियों पर...

Mercedes Benz S Class Facelift जून में आ रही है; पहियों पर इस ‘महल’ को देख उड़ जाएंगे होश

Mercedes Benz S Class Facelift को इंडिया में Luanch किया जाएगा। इसमें क्‍या अपडेट मिलेंगे। कब लॉन्‍च होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz S Class Facelift को इंडियन मार्केट में Launch करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मेकर इसमें क्‍या चेंज करने वाली है। किस Price पर इसे कब लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz S Class Facelift Launch होगी

मर्सिडीज बेंज ने इंडिया में अपनी फ्लैगशिप कार एस क्‍लास के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मेकर इस कार को अगले कुछ दिनों में ही लॉन्‍च कर देगी।

होंगे ये बड़े चेंज

इस कार में सबसे बड़ा चेंज तो यही होगा कि इसमें प्‍लग इन हाइब्रिड इंजन को दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह मर्सिडीज की पहली कार होगी जो इस टेक्‍नोलॉजी के साथ इंडिया में आएगी।

इसके अलावा इस कार को अपडेटेड हेडलैंप और टेल लैंप के साथ कुछ नए फीचर्स और अपडेटेड इंटीरियर के साथ ऑफर किया जाएगा।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मेकर इस कार को 3.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल प्‍लग इन हाइब्रिड इंजन को देगी जो इसे 435 हॉर्स पावर दे सकता है। साथ में दी गई 33 kWh की बैटरी इसे 100 किलोमीटर तक ईवी मोड में चलाने का मौका भी देगी। इस कार को 5.7 सेकेंड में 0 से 100 KMPH स्‍पीड से दौड़ाया जा सकेगा।

मिलेंगे शानदार Features

मर्सिडीज अपनी एस क्‍लास फेसलिफ्ट को वेंटिलेटिड, मसाज और हीटेड सीट्स के साथ ही एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, ग्‍लॉस ब्‍लैक पैनल, ड्राइवर और पैसेंजर के लिए 12.3 इंच स्‍क्रीन, सेंटर में 14.4 इंच डिस्‍प्‍ले, MBUX, AI बेस्‍ड फीचर्स, गूगल मैप नेविगेशन, चैट जीपीटी, जैमिनी, ओटीए अपडेट को दिया जाएगा।

कब हो रही Launch

मेकर ने Autotechbiz.in को कंफर्म कर दिया है कि इस कार को 15 June 2026 को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले इसे ग्‍लोबल मार्केट में 4 महीने पहले ही लॉन्‍च किया जा चुका है।

इतनी होगी Price

वैसे तो जब इसे इंडिया में लॉन्‍च किया जाएगा। तब इसके प्राइज को सही से बताया जाएगा। लेकिन इसकी स्‍टार्टिंग एक्‍स शोरूम प्राइज 2 करोड़ से 2.5 करोड़ रुपये हो सकती है। बाद में कस्‍टमाइजेशन के साथ इसकी प्राइज ज्‍यादा भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular