Car service tips: कर रहे हैं कार सर्विस की तैयारी, इन 4 बातों पर दें ध्‍यान, कभी भी नहीं होंगे परेशान

car service tips
car service tips

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। किसी भी कार की सर्विस को अगर टाइम से करवाया जाए तो फिर कार की उम्र को तो बढ़ाया ही जा सकता है। साथ ही खराब पार्ट्स को ठीक करवाने में लगने वाले पैसे और टाइम की बर्बादी के साथ ही होने वाली असुविधा से भी बचा जा सकता है। लेकिन, क्‍या आप जानते हैं कि सर्विस से पहले भी कुछ बातों पर ध्‍यान देना जरूरी होता है। ऐसे कौन से 4 पाइंट्स (Car service tips) हैं, आइए एक नजर डालते हैं।

Car सर्विस से पहले किन जरूरी बातों का रखें ध्यान?

Car की सर्विस काफी जरूरी होती है। इतना ही जरूरी होता है कि सर्विस (Vehicle maintenance) से पहले किन बातों का ध्‍यान रखा जाए। कई बार सर्विस के समय ऐसी चीजों को भूल जाते हैं, जो बाद में परेशान करती हैं। इसलिए सर्विस करवाने से पहले एक चेक लिस्‍ट (Car servicing checklist) को बनाना चाहिए और उसमें उन सभी परेशानियों को लिखना चाहिए, जो सर्विस पर कार देते समय बताई जा सकती हैं।

Car सर्विसिंग के दौरान की जाने वाली आम गलतियां और उनसे बचाव

सर्विस के दौरान भी कई गलतियां हो जाती हैंं, लेकिन थोड़ी समझदारी दिखाई जाए तो फिर उससे बचा भी जा सकता है। कई बार सर्विस सेंटर पर कार देने के बाद भी स्‍पार्क प्‍लग की सफाई, टायरों में हवा की जांच जैसी चीजों को भूलवश छोड़ दिया जाता है। साथ ही सर्विस होने पर बिल में कई बार ऐसी चीजों को भी जोड़ दिया जाता है जो कार में नहीं होती। इसलिए सर्विस पर कार देने के बाद और कार वापस लेने तक इन चीजों का ध्‍यान रखने से गलतियों से बचा जा सकता है।

कैसे रखें अपनी Car की परफॉर्मेंस हमेशा बेहतरीन?

गाड़ी की परफॉर्मेंस को हमेशा बेहतरीन रखने के लिए समय पर सर्विस करवाने के साथ ही उसके पहले की तैयारियों पर भी ध्‍यान देना काफी जरूरी होता है। इसके अलावा सर्विस के दौरान भी एयर फिल्‍टर की सफाई, अच्‍छी क्‍वालिटी के इंजन ऑयल के उपयोग और पूरी चेकिंग जैसी चीजों से कार की परफॉर्मेंस को बेहतर रखा जा सकता है।

सर्विस के बाद जरूर करें चेक

सर्विस होने के बाद कार की चेकिंग करना काफी जरूरी होता है। सर्विस से पहले जिन परेशानियों को आपने बताया था क्‍या उनको सही तरह से ठीक किया गया है या नहीं, इसके साथ ही अन्‍य कामों में क्‍या क्‍या किया गया है, इसकी जानकारी भी मेकैनिक से जरूर लेनी चाहिए।