Flex Fuel Motorcycle को Hero Motocorp ने इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। मेकर ने किन मोटरसाइकिल को इस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है। इनको किस Price पर लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लॉन्च हुईं Flex Fuel Motorcycle
इंडिया में आखिरकार फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल को हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च कर दिया है। मेकर ने एक साथ 2 मोटरसाइकिल को इस टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है।
मौजूद रहे Gadkari और Hardeep Puri
हीरो मोटोकॉर्प की दोनों फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिल के लॉन्च के मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों की मौजूदगी में भी इन दोनों मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया।
इन मोटरसाइकिल में आएगा फ्लेक्स फ्यूल
हीरो ने अपनी Hero Splendor और HF Deluxe मोटरसाइकिल को फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च किया है।

PC – autotechbiz.in
