Hyundai and Kia Upcoming MPV: कार मेकर हुंडई और किआ इंडियन मार्केट में 2 नई एमपीवी को ला रही हैं। जिनसे Maruti Ertiga और Toyota Innova को चुनौती मिल पाएगी। दोनों साउथ कोरियाई मेकर किस एमपीवी को कब ला रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ रहीं 2 MPVs
साउथ कोरिया की कार मेकर्स हुंडई और किआ इंडियन मार्केट में 2 नई एमपीवी को ला रही हैं। इन दोनों में से एक तो पूरी तरह से नई एमपीवी होगी और दूसरी में नई टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा।
Hyundai लाएगी Staria
हुंडई प्रीमियम सेगमेंट में स्टारिया को इंडियन मार्केट में लाएगी। इस सेगमेंट में आने वाली यह 3 रो एमपीवी होगी जो कई शानदार फीचर्स से लैस होगी। मेकर का मकसद फैमिली के साथ ट्रैवल करने के साथ हर तरह की रोड पर जाने वाली एमपीवी को लाना है। इसे इंडिया में ही बनाया जाएगा और इसको टर्बो के अलावा हाइब्रिड इंजन ऑप्शन भी मिलेगा।
Kia Carens Clavis Hybrid को लाएगी
किआ कैरेंस क्लाविस हाइब्रिड को भी इंडिया में लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। लेकिन इसे लाने में अभी दो साल लग सकते हैं। मेकर फिलहाल इस एमपीवी को हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लाने से पहले सेल्टॉस को हाइब्रिड के साथ लाएगी। उसी के बाद कैरेंस क्लाविस के हाइब्रिड वर्जन को इंडिया में लाया जाएगा।
Ertiga से लेकर Innova को मिलेगी चुनौती
किआ कैरेंस पहले से ही अर्टिगा को चुनौती देती है, इसके हाइब्रिड वेरिएंट को लाकर यह अर्टिगा के ज्यादा माइलेज वाले वर्जन सीएनजी को भी परेशान कर सकती है। वहीं Innova के मुकाबले में हुंडई Staria को लाकर धमाल कर सकती है।
2027 से होंगी Launch
दोनों साउथ कोरियन मेकर 2027 से ही इन एमपीवी को इंडिया में ला सकती हैं। क्योंकि February 2027 में इंडिया में Bharat Mobility होने वाला है और यह टाइम सभी मेकर्स के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स को लाने के लिए सबसे सही रहेगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply