HomeAutomobiles212 KMPH की Top Speed से भागने वाली नई Mini Countryman C...

212 KMPH की Top Speed से भागने वाली नई Mini Countryman C Launch हुई; खरीदने के लिए कितनी जेब करनी होगी ढीली

Mini Countryman C के 2026 वर्जन को इंडिया में Launch किया गया है। इसकी क्‍या Price है। कैसे Features हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mini Countryman C के 2026 वर्जन को इंडियन मार्केट में ऑ‍फिशियली Launch कर दिया गया है। इसको किस Price पर लाया गया है। इसमें कैसे Features दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mini Countryman C Launch हुई

इंडियन मार्केट में लग्‍जरी कार सेगमेंट में मिनी ने कंट्रीमैन सी के 2026 वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार को चेन्‍नई में अपनी फैक्‍ट्री में एक इवेंट में लॉन्‍च किया है। यह मिनी की मेड इन इंडिया कार है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

मिनी कंट्रीमैन सी में 1.5 लीटर का 3 सिलेंडर ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। इस इंजन से 156 हॉर्स पावर मिलेगी और साथ में 240 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसकी Top Speed 212 KMPH है और इसे 0-100 KPMH की स्‍पीड तक जाने में 9 सेकेंड लगते हैं। साथ में 7 स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन मिलता है। मेकर का कहना है कि इस कार को एक लीटर पेट्रोल के साथ 15.92 किलोमीटर चलाया जा सकेगा।

मिले शानदार Features

मेकर ने इस कार में LED हेडलैंप, LED DRLs, पैनोमिरक सनरूफ, 2 टोन 19 इंच अलॉय व्‍हील, 13.7 इंच राउंड डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, मिनी नेविगेशन सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन के 12 स्‍पीकर का म्‍यूजिक सिस्‍टम, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, डिजिटल की प्‍लस, इलेक्‍ट्रिक सीट एडजस्‍टमेंट, ड्राइवर सीट मसाजर, ब्राउन अपहोलस्‍ट्री, 8 एक्‍सपीरियंस मोड, टॉगल बार आइसलैंड, क्रूज कंट्रोल, Level-1 ADAS, इंटीरियर कैमरा, एबीएस, ईबीडी, टीपीएमएस, 60 लीटर पेट्रोल टैंक और 505 से 1450 लीटर बूट स्‍पेस जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है Price

मेकर ने इसको 47.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्‍ट्री एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। इसकी बुकिंग और डिलीवरी को भी तुरंत शुरू कर दिया है। साथ में मेकर 3 साल बाद 66 पर्सेंट का बाय बैक ऑफर भी दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular