HomeAutomobilesLaunch हुई नई Citroen eC3X EV; ₹6.89 लाख की Price और कड़क...

Launch हुई नई Citroen eC3X EV; ₹6.89 लाख की Price और कड़क Range उड़ा देगी Tata के होश

Citroen eC3X Launch हो चुकी है। मेकर ने इस कार को कौन से Features और कितनी Range के साथ किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Citroen eC3X Launch हो चुकी है। मेकर ने इस कार को कौन से Features के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें कितनी Range दी गई है। किस Price पर इस ईवी को इंडियन मार्केट में ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Citroen eC3X Launch हुई

इंडियन मार्केट में सिट्रॉएन ने अपनी eC3 को अब eC3X के साथ लॉन्‍च किया है। इस कार को अब पहले से ज्‍यादा शानदार अपडेट दिए हैं जो इसे अपने सेगमेंट में एक अच्‍छा ऑप्‍शन बना सकते हैं।

मिले ये Features

मेकर ने इस कार में LED हेडलैंप, LED DRLs, फ्रंट फॉग लैंप, फ्रेंच स्‍टाइल फ्रंट ग्रिल, 15 इंच डायमंड कट अलॉय व्‍हील, 170 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 4.98 मीटर टर्निंग रेडियस, स्क्डि प्‍लेट, 2450 एमएम व्‍हीलबेस, 1375 एमएम शोल्‍डर रूम, 315 लीटर बूट स्‍पेस, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, इलेक्‍ट्रिक ब्‍लू इंटीरियर, ड्यूल टोन लेदरेट सीट, वायरलेस मोबाइल चार्जर, कनेक्‍टिड कार टेक्‍नोलॉजी, रिमोट एक्‍सेस 40 से ज्‍यादा फीचर, JBL म्‍यूजिक सिस्‍टम, फ्रंट और रियर डैशकैम, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ऑटो लॉक दरवाजे, 6 मोनोटोन कलर ऑप्‍शन जैसे फीचर्स को दिया गया है।

मिली 300+ KM Range

सिट्रॉएन ने इस कार को 29.2 KWh की बैटरी को दिया गया है। जो एक बार चार्ज करने पर इसको 300 किलोमीटर से ज्‍यादा तक की रेंज दे सकती है। इसमें मिलने वाली मोटर से कार को 57 हॉर्स पावर और 143 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे फास्‍ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी चार्ज करने में 57 मिनट लगते हैं।

इतनी है Price

BaaS के साथ इस ईवी की एक्‍स शोरूम प्राइज को 6.89 लाख रुपये रखा गया है। इस स्‍कीमत में कार खरीदने के साथ हर किलोमीटर के लिए 2.26 रुपये देने होंगे। अगर बैटरी के साथ इस ईवी को खरीदना है तो इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 10.25 लाख रुपये है।

Tata से मुकाबला

सिट्रॉएन ने जिस प्राइज पर इस कार को लॉन्‍च किया है, उस प्राइज में इसका मुकाबला Tata Tiago EV और Tata Punch EV के साथ होना तय है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular