HomeAutomobilesमहंगी हो गई सबकी चहेती Maruti Dzire; जानें CNG और Petrol के...

महंगी हो गई सबकी चहेती Maruti Dzire; जानें CNG और Petrol के सभी वेरिएंट्स की नई Price list!

Maruti Dzire अब महंगी हो चुकी है। मेकर ने इस कार के किन वेरिएंट्स की Price बढ़ाई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Dzire इंडियन कस्‍टमर्स की पसंदीदा कार है। लेकिन अब इस कार को खरीदना महंगा हो चुका है। मारुति ने इस कार के किन वेरिएंट्स की Price को बढ़ाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Dzire हुई महंगी

मारुति ने अपनी सब 4 मीटर सेडान कार डिजायर की प्राइज को बढ़ा दिया है। इस कार को खरीदने के लिए अब ज्‍यादा प्राइज देनी पड़ेगी। मेकर ने पहले ही अपनी कारों की प्राइज बढ़ाने की जानकारी दे दी गई थी।

इतनी महंगी हुई

मेकर ने अपनी कारों की प्राइज में 7500 रुपये बढ़ाए हैं। यह बढ़त इस कार के CNG वेरिएंट्स पर हुई है। जिसमें VXI और ZXI शामिल हैं। इसके बेस वेरिएंट LXI Petrol की प्राइज को नहीं बढ़ाया है। बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज को 5 हजार रुपय महंगा कर दिया गया है।

अब क्‍या है Price

मारुति डिजायर के बेस वेरिएंट को अभी भी पहले की तरह 6.26 लाख रुपये में ही खरीदा जा सकता है। लेकिन इसके टॉप वेरिएंट प्राइज अब बढ़कर 9.36 लाख रुपये हो चुकी है।

वेरिएंट वाइज नई प्राइज

LXI Petrol MT – 6.26 Ex Showroom

VXI Petrol MT – 7.22 Ex Showroom

ZXI Petrol MT – 8.23 Ex Showroom

ZXI+ Petrol MT – 8.91 Ex Showroom

VXI Petrol AMT – 7.67 Ex Showroom

ZXI Petrol AMT – 8.68 Ex Showroom

ZXI+ Petrol AMT – 9.36 Ex Showroom

VXI CNG MT – 8.10 Ex Showroom

ZXI CNG MT – 9.11 Ex Showroom

इनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में डिजायर को जिस सेगमेंट में लाया जाता है उसमें Tata Tigor, Hyundai Aura, Honda Amaze से मारुति को चुनौती मिलती है। लेकिन सेल्‍स के मामले में यह इकलौती सेडान कार है जो Hyundai Creta, Mahindra Scorpio जैसी ताकतवर एसयूवी को भी चुनौती दे देती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular