HomeAutomobilesMaruti Victoris को खरीदना हुआ आसान, इन वेरिएंट्स की Price में हुई...

Maruti Victoris को खरीदना हुआ आसान, इन वेरिएंट्स की Price में हुई भारी कटौती

Maruti Victoris Price Cut: मारुति ने अपनी शानदार एसयूवी विक्‍टोरिस को सस्‍ता कर दिया है। किन वेरिएंट्स को सस्‍ता किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Victoris Price Cut: आमतौर पर कार मेकर्स साल में 2-3 बार अपनी कारों की प्राइज को बढ़ा देते हैं। लेकिन हैरानी तब होती है जब कोई मेकर अपनी कार की प्राइज को कम करती है। मारुति ने भी July 2026 में उन लोगों को शानदार तोहफा दिया है जो अपने के लिए एक मिड साइज एसयूवी को खरीदने वाले थे। मेकर ने विक्‍टोरिस को कितना सस्‍ता कर दिया है। इसके किन वेरिएंट्स को खरीदना अब ज्‍यादा हो गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

सस्‍ती हुई Maruti Victoris

मारुति ने अपनी मिड साइज एसयूवी विक्‍टोरिस को खरीदना सस्‍ता कर दिया है। इसी के साथ अब यह एसयूवी उन लोगों की पहुंच में भी आ गई है जो अभी तक कम फीचर्स और बजट के साथ समझौता कर लेते थे।

सस्‍ते हुए 4 वेरिएंट्स

मेकर ने इसके बेस वेरिएंट की प्राइज में तो कोई चेंज नहीं किया है, लेकिन इसके टॉप वेरिएंट्स को खरीदना जरूर सस्‍ता हो गया है। इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स वाले ZXI (O), ZXI Plus (O) वेरिएंट्स को सस्‍ता किया गया है।

हजारों रुपये कम हुए

इन दोनों वेरिएंट्स के चारों ट्रिम की प्राइज में 38900 रुपये कम कर दिए गए हैं।

अब कितनी है प्राइज

कीमत कम होने के बाद भी इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज तो 10.5 लाख रुपये से ही शुरू हो रही है और इसके सबसे महंगे वेरिएंट की प्राइज भी 19.99 लाख रुपये ही है। लेकिन जिन वेरिएंट्स की प्राइज कम हुई है उनमें से ZXI (O) मैनुअल को 13.69 लाख रुपये, ZXI (O) ऑटोमैटिक को 15.25 लाख रुपये, ZXI Plus (O) मैनुअल को 15.43 लाख रुपये और ZXI Plus (O) ऑटोमैटिक को 17.38 लाख रुपये में ऑफर किया गया है।

पहले कितनी थी Price

प्राइज कम होने से पहले ZXI (O) मैनुअल को 14.08 लाख रुपये, ZXI (O) ऑटोमैटिक को 15.64 लाख रुपये, ZXI Plus (O) मैनुअल को 15.82 लाख रुपये और ZXI Plus (O) ऑटोमैटिक को 17.77 लाख रुपये में ऑफर किया जा रहा था।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular