Tata Altroz को खरीदना हुआ बेहद महंगा; वेरिएंट्स की Price में हुई सीधे ₹13,000 तक की भारी बढ़ोतरी

Tata Altroz Car
Tata Altroz Car PC- autotechbiz.in AI

Tata Altroz को अब महंगा कर दिया गया है। मेकर ने अपनी इस कार की प्राइज को कितना बढ़ा दिया है। कौन कौन से वेरिएंट को कितना महंगा किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई Tata Altroz

टाटा ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार अल्‍ट्रोज को महंगा कर दिया है। मेकर ने पहले ही अपने पोर्टफोलियो में शामिल कारों की प्राइज को बढ़ाने की बात कही थी। जिसके बाद अब इसकी प्राइज बढ़ चुकी है।

हुई इतनी महंगी

मेकर ने इस कार की प्राइज को 13 हजार रुपये महंगा कर दिया है। इसको पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों ही तरह के वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है।

बेस वेरिएंट की प्राइज में चेंज नहीं

टाटा ने इस कार की प्राइज को बढ़ा तो दिया है, लेकिन इसके बेस वेरिएंट की प्राइज में कोई भी चेंज नहीं किया है। इसके बेस वेरिएंट की जगह Pure वेरिएंट की प्राइज को 5 हजार रुपये महंगा किया है। बाकी पेट्रोल वेरिएंट्स की प्राइज को 3 हजार रुपये महंगा किया है।

Diesel वेरिएंट हुए इतने महंगे

पेट्रोल के अलावा डीजल इंजन वाले वेरिएंट्स में से Pure को 10 हजार रुपये, Creative और Accomplished S की प्राइज को 8 हजार रुपये महंगा कर दिया है।

CNG हुई सबसे ज्‍यादा महंगी

पेट्रोल और डीजल के बाद इसके सीएनजी वेरिएंट्स को सबसे ज्‍यादा महंगा किया गया है। इसके Creative S के सभी वेरिएंट्स को 13 हजार रुपये महंगा कर दिया है। Pure वेरिएंट की प्राइज में 5 हजार रुपये, Accomplished में 3 हजार रुपये बढ़ाए हैं। Smart वेरिएंट की प्राइज को वैसा ही रखा है।

अब हुई इतनी प्राइज

महंगी होने के बाद अब टाटा अल्‍ट्रोज के बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 6.29 लाख रुपये ही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.79 लाख रुपये है।

इनसे मिलती है चुनौती

मेकर की इस प्रीमियम हैचबैक कार को इंडियन मार्केट में Maruti Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ मुकाबला करना पड़ता है।