HomeAutomobilesMahindra Thar को खरीदना हुआ बेहद महंगा; निर्माता ने अचानक बढ़ा दी...

Mahindra Thar को खरीदना हुआ बेहद महंगा; निर्माता ने अचानक बढ़ा दी इतनी भारी कीमत

Mahindra Thar अब फिर से महंगी हो चुकी है। इस साल में अब तक कितनी बार प्राइज बढ़े हैं। इस बार कितनी महंगी हुई है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra Thar को एक बार फिर से महंगा कर दिया गया है। इस साल में अब तक कितनी बार इस एसयूवी की प्राइज को बढ़ाया गया है। इस बार मेकर ने इसको कितना महंगा कर दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

महंगी हो गई Mahindra Thar

महिंद्रा इंडियन मार्केट में ऑफ रोडिंग एसयूवी सेगमेंट में थार को ऑफर करती है। इस एसयूवी को फिर से महंगा कर दिया है।

कितनी हुई महंगी

मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को इस बार 27 हजार रुपये से लेकर 37 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। इसके सभी वेरिएंट्स की प्राइज को July 2026 में फिर से बढ़ा दिया है।

किस वेरिएंट को कितना महंगा किया

महिंद्रा ने LXT 2WD पेट्रोल एटी वेरिएंट की प्राइज को 27 हजार रुपये महंगा किया है। इसके डीजल वर्जन LXT 2WD एटी को 29500 रुपये महंगा किया है। AXT 2WD डीजल 1.5 मैनुअल को 32500 रुपये, LXT 4WD पेट्रोल मैनुअल को 33 हजार रुपये, LXT 4WD 2.2 डीजल एटी को 34 हजार रुपये, LXT 4WD पेट्रोल एटी को 36 हजार रुपये और टॉप स्‍पेक LXT 4WD 2.2 डीजल एटी को 37 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है।

10 जुलाई से महंगी हुई एसयूवी

मेकर ने 9 जुलाई को बता दिया था कि वह 10 जुलाई से प्राइज को बढ़ा रही है। जिसके बाद अब एक एक कर सभी एसयूवी की नई प्राइज सामने आ रही है।

कितनी बार हुई महंगी

महिंद्रा ने अब जुलाई में प्राइज बढ़ाई है। इसके पहले भी दो बार और प्राइज को जनवरी और अप्रैल 2026 में बढ़ाया जा चुका है।

क्‍यों हुई महंगी

महिंद्रा ने जब यह बताया था कि वह 10 जुलाई से प्राइज को फिर से 2.7 पर्सेंट तक बढ़ा रही है तब यह भी बताया था कि वह अपने पूरे पोर्टफोलियो की प्राइज इसलिए बढ़ा रही है क्‍योंकि कच्‍चे माल, ढुलाई और ऑपरेटिंग कॉस्‍ट बढ़ गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular