HomeAutomobilesKia Syros EV Launch से पहले Leak हुई डिटेल, कैसा है डिजाइन...

Kia Syros EV Launch से पहले Leak हुई डिटेल, कैसा है डिजाइन और Features

Kia Syros EV Launch होने वाली है। इसके पहले एसयूवी का डिजाइन और फीचर्स सामने आ गए हैं। कैसे फीचर्स और डिजाइन के साथ यह आ रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Syros EV Launch होने वाली है। इसके पहले एसयूवी का डिजाइन और फीचर्स सामने आ गए हैं। कैसे फीचर्स और डिजाइन के साथ यह आ रही है। किस डेट तक इसे इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Syros EV Launch होगी

इंडियन मार्केट में किआ अपनी सबसे सस्‍ती ईवी की तरह सिरोस ईवी को लॉन्‍च करने वाली है। इस ईवी के लॉन्‍च से पहले ही इसके डिजाइन और फीचर्स के साथ एक्‍सटीरियर की पूरी डिटेल मिल गई है।

लीक हो गई फोटो

लॉन्‍च से पहले बेंगलौर में एसयूवी के एड शूट के टाइम पर ही इसकी फोटो बिना कैमोफ्लाज्‍ड लीक हो गईं। इससे एसयूवी के डिजाइन और फीचर्स की काफी ज्‍यादा डिटेल लॉन्‍च से पहले ही सामने आ गई।

मिलेगा ICE की तरह डिजाइन

सिरोस को अब ईवी की तरह भी लाया जा रहा है, लेकिन इसका डिजाइन ICE वर्जन की तरह ही रहने वाला है। जो किआ की नई जेनरेशन वाली कारों को डिजाइन करते हुए फॉलो की जा रही है। यह काफी फ्यूचरिस्‍टिक डिजाइन है जिसको मेकर पहले से Kia Syros में दे रही है।

ऐसा है Exterior

इस एसयूवी के एक्‍सटीरियर में वर्टिकली डिजाइन के साथ LED हेडलैंप मिलेंगी। साथ में ही वर्टिकली डिजाइन LED DRLs भी मिलेंगी। बॉडी कलर्ड बंपर के साथ ब्‍लैक क्‍लैडिंग और फॉग लैंप भी मिलेंगी। बोनट पर किआ का 2D लोगो मिलेगा। एसयूवी को चार्ज करने के लिए लेफ्ट फ्रंट फेंडर पर पाइंट दिया है। ग्‍लॉसी ब्‍लैक रियर व्‍यू मिरर होंगे, ब्‍लैक कलर्ड रूफ रेल, फ्लश डोर हैंडल, रियर में भी LED ब्रेक लाइट जो वर्टिकली पोजिशन होंगी। शार्क फिन एंटीना, रियर वाइपर, वॉशर, सिरोस ईवी बैजिंग के साथ लो माउंटिड एलईडी टेल लैंप मिलेंगी।

इस दिन होगी लॉन्‍च

इंडिया में इस एसयूवी को ऑफिशियली 23 July 2026 को लॉन्‍च किया जाएगा। तभी इसकी प्राइज अनाउंस होगी। जिसके बाद यह किआ की सबसे सस्‍ती ईवी के तौर पर ऑफर की जाएगी।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular