HomeAutomobilesअब होगी Maruti Ertiga को भारी टेंशन! Kia Carens Clavis को मिल...

अब होगी Maruti Ertiga को भारी टेंशन! Kia Carens Clavis को मिल सकती है फैक्‍ट्री फिटेड CNG

Kia Carens Clavis EV को इंडियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। मेकर अब इसे CNG के साथ ला सकती है। जिससे Maruti Ertiga को बड़ी टेंशन हो सकती है। इस पर क्‍या डिटेल मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Carens Clavis को इंडियन मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। मेकर अब इसे CNG के साथ ला सकती है। जिससे Maruti Ertiga को बड़ी टेंशन हो सकती है। इस पर क्‍या डिटेल मिली है। कब इसे सीएनजी के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Carens Clavis CNG होगी Launch

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किआ अपनी बजट एमपीवी कैरेंस क्‍लाविस को अब फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी में भी लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि अभी तक मेकर ने इस पर ऑफिशियली कोई डिटेल नहीं दी है।

की जा रही है टेस्टिंग

मेकर ने भले ही इस पर अभी तक कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन चुपचाप इस एमपीवी के सीएनजी वर्जन की टेस्टिंग हो रही है। टेस्‍टिंग करते हुए ही इसे कुछ टाइम पहले मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस वे पर स्‍पॉट किया गया है।

कैसी होगी टेक्‍नोलॉजी

माना जा रहा है कि किआ अपनी इस एमपीवी को ड्यूल सीएनजी सिलेंडर टेक्‍नोलाजी के साथ ला सकती है। इस तरह की टेक्‍नोलॉजी हुंडई की ओर से एक्‍सटर और वेन्‍यू जैसी सब 4 मीटर एसयूवी में ऑफर की जाती है। जिसका फायदा यह होता है कि कार में सीएनजी के साथ ही सामान रखने के लिए पूरा बूट स्‍पेस मिल जाता है।

Diwali 2026 तक होगी लॉन्‍च

मेकर कैरेंस क्‍लाविस को सीएनजी के साथ दीवाली 2026 तक लॉन्‍च कर सकती है। जिससे मेकर को अपनी सेल्‍स बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Maruti Ertiga को होगी टेंशन

जिस प्राइज पाइंट पर किआ अपनी कैरेंस को ऑफर करती है, उसके आस पास की प्राइज पर ही मारुति अर्टिगा को भी सीएनजी के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में अगर किआ कैरेंस क्‍लाविस को फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ लाती है तो इसका सबसे ज्‍यादा नुकसान मारुति अर्टिगा को हो सकता है। इसके अलावा इसकी वजह से Maruti XL6, Toyota Rumion को भी परेशानी हो सकती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular